Maharashtra Chunav 2024: महाराष्‍ट्र में 9 करोड़ 70 लाख मतदाता चुनेंगे 288 विधायक

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग कमर कस रहा है। प्रदेश की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में वोट डाले जाएंगे। 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तस्‍वीर बीते चुनाव से काफी बदल चुकी है। इस बार महाराष्ट्र में 47392 मतदाताओं की उम्र 100 साल से अधिक है जबकि 22 लाख 22 युवा मतदाता है, जो पहली बार वोट डालेंगे।

इस बार महाराष्‍ट्र में छह बड़ी पार्टियां एक साथ चुनाव मैदान में हैं। राष्‍ट्रवाटी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार गुट, शिवसेना से एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट के अलावा भाजपा-कांग्रेस भी चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा, अजित पवार और शिंदे शिवसेना ने महायुति और उद्धव ठाकरे, कांग्रेस और शरद पवार राकांपा ने महाविकास अघाड़ी गठबंधन बना रखा है।

Total Voters in Maharashtra

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में कुल 9 करोड़ 70 लाख 25 हजार 119 मतदाता हैं। इनमें 47,392 मतदाता शतायु पार हैं। सबसे बुजुर्ग मतदाता की उम्र 109 साल है। महाराष्‍ट्र में 5 करोड़ से अधिक पुरुष मतदाता और लगभग 4.69 करोड़ महिला मतदाता हैं। 6,101 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं।

महाराष्‍ट्र में कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा चुनाव?

महाविकास अघाड़ी घटक दल में कांग्रेस 103, उद्धव ठाकरे शिवसेना 96 और शरद पवार एनसीपी 87 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि महायुति के घटक दल में भाजपा 148, एकनाथ शिंदे शिवेसना 80 और अजित पवार एनसीपी 52 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

288 सीटों पर 7995 उम्‍मीदवार

महाराष्‍ट्र विधानसभा की 288 सीटें हैं। 29 अक्‍टूबर नामांकन पत्र दाखिल का आखिरी दिन था। इस दिन तक कुल 7 हजार 995 उम्‍मीदवारों ने 10 हजार 905 पर्चे भरे हैं। फिलहाल बागियों को मनाया जा रहा है। उन्‍हें नाम वापसी के लिए राजी किया जा रहा है। चार नवंबर नाम वापसी का आखिरी दिन है। सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतों की गिनती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+