Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra Chunav 2024 Voting: बीजेपी-VBA कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, धुले की लड़की दे गई फर्जी वोट

Maharashtra Assembly Elections 2024 Voting Result: महाराष्‍ट्र और झारखंड में आज 20 नवंबर (बुधवार) को मतदान हो रहा है। महाराष्‍ट्र की सभी 288 सीटों पर सिंगल फेज और झारखंड में दूसरे फेज की शेष 38 सीटों पर सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं। महाराष्‍ट्र में दोपहर 3 बजे तक 45.53 प्रतिशत और झारखंड में 61.47 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोनों राज्‍यों के नतीजे 23 नवंबर को एक साथ आएंगे।

धुले में फर्जी मतदान का आरोप
महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के मतदान के दौरान कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने आरोप लगाया है कि शिरडी में फर्जी मतदान हुआ है। धुले की रहने वाली एक लड़की ने शिरडी में वोट डाल है। धुले के एक पोलिंग बूथ पर भाजपा और वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

यह भी पढ़ें- Voting Percentage Mumbai: महाराष्‍ट्र चुनाव में कितने मुंबईकर ने दिया वोट? जानें मुंबई का वोटिंग प्रतिशत

Maharashtra Election 2024 Silver seized in Dhule

यह भी पढ़ें- Maharashtra Chunav 2024: महाराष्‍ट्र मतदान के बीच सामने आया बिटकॉइन विवाद क्‍या है? जानिए पूरी कहानी

धुले में 94 करोड़ की चांदी जब्‍त
महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान धुले के पुलिस अधिकारियों ने जिले के शिरपुर तालुका के थलनेर गांव में वाहनों की जांच के दौरान 94 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की करीब 10,000 किलोग्राम चांदी की सिल्लियां (ईंटें) जब्त कीं।

नासिक के विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रेय कराले ने कहा कि "पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई में शिरपुर तालुका में एक कंटेनर में 94.68 करोड़ रुपये की 10 हजार किलोग्राम चांदी की सिल्लियां मिलीं। चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा वाहनों की गहन जांच की जा रही है।

महायुति vs महाविकास अघाड़ी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 288 सीटों पर 4,136 कुल उम्मीदवार हैं, जिनके भाग्‍य का फैसला 9.70 करोड़ मतदाता कर रहे हैं। महाराष्‍ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन (महायुति) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले अखिल भारतीय गठबंधन (महा विकास अघाड़ी) के बीच कड़ी टक्कर है। महायुति में भाजपा, शिवसेना (शिंदे) व राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अजित पवार व महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवेसना (यूबीटी), एनसीपी शरद पवार शामिल है।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में उम्‍मीदवार
महाराष्‍ट्र में पहली बार ऐसा हो रहा है कि एक साथ छह पार्टियां भाजपा, कांग्रेस, दो-दो शिवसेना और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ रही हैं। सीटों के बंटवारे के अनुसार भाजपा 149 सीटों, शिंदे की शिवसेना 81, अजीत पवार की एनसीपी 59 चुनाव लड़ रही है जबकि चार सीटें छोटी पार्टियों के लिए छोड़ी गई हैं। महा विकास अघाड़ी के तहत कांग्रेस 101 सीटों, शरद पवार की एनसीपी 86 और शिवसेना (यूबीटी) 95 सीटों पर प्रत्‍याशी उतारे हैं।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महा विकास अघाड़ी की ताकत
महा विकास अघाड़ी (MVA) की सबसे बड़ी ताकत इसी साल हुए लोकसभा चुनाव का शानदार प्रदर्शन है। लोकसभा चुनाव 2024 में एमवीए ने 48 में से 31 सीटें हासिल की थी। पार्टी में फूट के कारण उद्धव ठाकरे और शरद पवार के प्रति लोगों की सहानुभूति उनके फ़ायदे में इज़ाफ़ा करती है। मराठा, मुस्लिम और दलित समुदायों के बीच उनकी सफल सोशल इंजीनियरिंग ने उनकी स्थिति को और मज़बूत किया है।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति की रणनीति
महायुति ने शिंदे और अजित पवार गुटों को शामिल करते हुए एक व्यापक गठबंधन बनाया है। उन्होंने पिछली लोकसभा की हार से सबक लिया है और महिला मतदाताओं को लक्षित करते हुए लाडली बहना योजना जैसी लोकलुभावन योजनाएं शुरू की हैं। हरियाणा में हाल की जीत और अमित शाह के नेतृत्व में जमीनी स्तर पर किए गए प्रयासों से उनके अभियान को मजबूती मिली है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+