महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP ने जारी किया घोषणापत्र, किसानों की कर्ज माफी से लेकर 25 लाख नौकरी देने का वादा
Maharashtra Assembly Election 2024 BJP Manifesto: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार (10 नवंबर) को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) का घोषणापत्र जारी किया। भाजपा ने अपने घोषणापत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है। इस अवसर पर पीयूष गोयल और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।
भाजपा ने संकल्प पत्र में वादा किया है कि वो किसानों की कर्ज माफी करेंगे। इसके अलावा लड़की बहन योजना की सीमा बढ़ाकर 2100 रुपये की जाएगी। वहीं 25 लाख रोजगार सृजन करने और देने का भी वादा किया गया है।

ये भी पढ़ें- Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना, महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम
महाराष्ट्र चुनाव 2024: भाजपा ने घोषणापत्र में क्या-क्या वादे किए?
- किसानों की कर्ज माफी का ऐलान
- लड़की बहन योजना की सीमा बढ़ाकर 2100 रुपये की जाएगी
- कपास और सोयाबीन किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।
- वृद्ध पेंशन योजना की सीमा 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये की जाएगी
- 25 लाख रोजगार सृजन
- कीमतों को स्थिर रखने के लिए बाजार में सरकार द्वारा हस्तक्षेप किया जाएगा।
- सरकार बनने के 100 दिन के अंदर तकनीक में सुधार के लिए विजन डॉक्यूमेंट लॉन्च करेगी
- महाराष्ट्र को मेक इन इंडिया के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य बनाना चाहते हैं
- फिनटेक, एयरोनॉटिक्स और अंतरिक्ष पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं
- लख पति दीदी 2027 तक महाराष्ट्र में 50 लाख लोगो तक पहुंचाने की योजना
- महाराष्ट्र में एआई प्रशिक्षण प्रयोगशालाएं खोली जाएगीं।
- राज्य में कौशल जनगणना कराई जाएगी।
- सह-कार्यशील स्थान और ऊष्मायन केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
- युवाओं के लिए स्वामी विवेकानन्द फिटनेस और आरोग्य कार्ड
- महाराष्ट्र को विकसित भारत की तर्ज पर पहली 1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाना है।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र की 29 विधानसभा सीटों पर मित्रतापूर्ण मुक़ाबले में आमने-सामने होंगी सहयोगी पार्टियां
अमित शाह बोले- हमारी गारंटी पूरी होनी तय है क्योंकि वे पत्थर की लकीर हैं
अमित शाह ने भाजपा के घोषणापत्र का ब्यौरा दिया और महिलाओं तथा किसानों के लिए किए गए वादों की सराहना की है। उन्होंने उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा और कहा कि 2019 में सत्ता के लालच में उन्होंने एनडीए के साथ मिलकर जनता की इच्छा की अनदेखी की।
उन्होंने कहा कि भाजपा की गारंटी पूरी होनी तय है क्योंकि वे पत्थर की लकीर हैं। अमित शाह ने कहा, ''हमने घोषणापत्र में किसान सम्मान, महिलाओं को सशक्त बनाने की बात कही है। किसानों का सम्मान और महिलाओं का सशक्तीकरण हमारे घोषणापत्र का हिस्सा है। अघाड़ी की नीतियां तुष्टिकरण के लिए हैं। एमवीए केवल सत्ता पाने के लिए लोगों को मूर्ख बनाना चाहता है। हमें तीसरी बार जनादेश दें। हमें 2014 में पहली बार जनादेश दिया गया था, 2019 में जनादेश भाजपा के लिए था, 2019 में जनादेश हमारे लिए था लेकिन सत्ता के लालच में जनादेश की अवहेलना की गई।"
ये भी पढ़ें- 'महाराष्ट्र में INDIA 5 गारंटियों से बड़ा बदलाव लाएगा', राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दिया चैलेंज












Click it and Unblock the Notifications