महाराष्ट्र: पुलिस लॉकअप में बंद 9 लोगों की तबीयत खराब, अस्पताल में चल रहा इलाज
अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है। हालांकि सभी की हालत स्थिर है। खाने के सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है।

Maharashtra: महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा पुलिस स्टेशन में बड़ी वारदात हो गई। पुलिस लॉकअप में बंद 9 लोगों की तबीयत खराब हो गई। सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सभी की तबीयत खराब फूड प्वाइजनिंग की वजह से हुई है। अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है। हालांकि सभी की हालत स्थिर है। खाने के सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है।
महाराष्ट्र पुलिस इस बीच काफी चर्चा में है। इससे पहले महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में महिलाओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। फायर ब्रिगेड में भर्ती होने के लिए पहुंची महिलाओं और पुलिस में हाथापाई हो गई थी। सभी महिलाएं महिला फायर ब्रिगेड में भर्ती होने के लिए पहुंची थी।
मुंबई फायर ब्रिगेड के मुख्य अधिकारी ने कहा कि 3318 महिला उम्मीदवार मानदंड के अनुसार योग्य थीं। उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के लिए चुना गया था। विरोध करने वाली महिलाएं वे हैं जो देर से आईं। हम उन लोगों को अनुमति नहीं दे सकते जो सुबह 10 बजे पहुंचे जबकि समय सुबह 8 बजे था।
Recommended Video

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो के अनुसार, दर्जनों महिला उम्मीदरवार गेट के बार विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें देखा गया कि मुंबई पुलिस ने महिलाओं पर लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के बाद उम्मीदवार इधर-उधर भागती हुई दिखाई दी। मुंबई के दहिसर इलाके में यह घटना घटी थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। करीब 60,000 उम्मीदवारों ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें कम हाईट के चलते बाहर निकाल दिया था। इसके बाद नाराज उम्मीदवारों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक दल के नेता Balasaheb Thorat ने दिया इस्तीफा












Click it and Unblock the Notifications