26 केंद्रों पर वैक्सीन खत्म, महाराष्ट्र ने कहा- हमसे ज्यादा टीके गुजरात, यूपी और एमपी को दे रहा केंद्र

26 केंद्रों पर वैक्सीन खत्म,

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि वो कोरोना वैक्सीन की भारी कमी का सामना कर रहे हैं। जिसके चलते कई सेंटरों पर टीकाकरण का काम रोक दिया गया है और आने वाले दिनों में कई जगहों पर टीकाकरण बंद करना पड़ सकता है। मुंबई में 26 सेंटरों को वैक्सीन स्टॉक खत्म होने के चलते आज बंद कर दिया गया है। मुंबई के अलावा सांगली, सतारा, गोंडिया, पनवेल, चंद्रपुर, यवतमाल, कोल्हापुर, नवी मुंबई और वासिम में भी कई केंद्रों पर वैक्सीन स्टॉक काफी कम है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से बात की है और अपनी परेशानी बताई है। टोपे ने ये भी कहा है कि केंद्र सरकार वैक्सीन की डोज देने में महाराष्ट्र के साथ भेदभाव कर रही है। उनके मुकाबले छोटे राज्य गुजरात को ज्यादा खुराकें केंद्र दे रहा है।

vb

Recommended Video

    Corona Vaccine की किल्लत के आरोप पर केंद्र ने Delhi, Maharashtra और Punjab को घेरा | वनइंडिया हिंदी

    महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि हमारे पास सिर्फ दो दिन का स्टॉक और है, अगर हमें पर्याप्त डोजना मिलीं तो टीकाकरण रोकना पड़ेगा। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र को केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए नए आदेश के अनुसार 7.5 लाख वैक्सीन डोज दी गई हैं। वहीं दूसरे राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा को कहीं ज्याजा वैक्सीन दी गई हैं।

    टोपे ने कहा, मैंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से बात ती है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी वैक्सीन को लेकर भेदभाव किए जाने के मु्द्दे पर डॉ.हर्षवर्धन से बात की है। हमारा सवाल है कि जब महाराष्ट्र में कोरोना मरीज सबसे ज्यादा मिल रहे हैं, यहां सक्रिय मरीज सबसे ज्यादा हैं और पॉजिटिविटि रेट भी अधिक है तो हमें इतनी कम वैक्सीन क्यों दी जा रही हैं।

    राजेश टोपे ने कहा कि डॉ हर्षवर्धन ने उनकी बात सुनी है और जल्द ही इस पर कदम उठाने को कहा है। हम इंतजार कर रहे हैं कि केंद्र क्या कहता है। हम चाहते हैं कि महाराष्ट्र को हर महीने 1.6 करोड़ वैक्सीन की डोज और हर हफ्ते 40 लाख डोज मिलें। हम हर दिन 6 लाख लोगों का टीकाकरण कर रहे हैं, तो ऐसे में हमें ज्यादा डोज की जरूरत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+