महाराष्ट्र: सरकारी बाल गृह और छात्रावास में 14 बच्चों को हुआ कोरोना, 4 बच्चे हैं दिव्यांग
मुंबई, 28 अगस्त। कोरोना वायरस एक बार फिर महाराष्ट्र में अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। कोरोना की तीसरी लहर की अशंका के बीच महाराष्ट्र से डरा देने वाली खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के उल्हासनगर जिले के एक सरकारी बाल गृह और छात्रावास में चौदह बच्चें कोविड -19 की चपेट में आ गए हैं। इन सभी बच्चों की कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से चार दिव्यांग बच्चे हैं। सभी की उम्र 12 से 18 साल के बीच है और उन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।

उल्हासनगर नगर निगम (यूएमसी) के अधिकारियों के अनुसार, सभी 14 बच्चों में कोई लक्षण नहीं थे और उनकी हालत स्थिर थी। हालांकि कुछ बच्चों ने पहले बुखार और खांसी की शिकायत की थी। कर्मचारियों के उनसे संपर्क करने के बाद गुरुवार को यूएमसी के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। विभाग ने 75 बच्चों में से 25 का परीक्षण किया।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "हमने 25 संदिग्ध मामलों में एंटीजन टेस्ट किए, जिनमें से 14 पॉजिटिव पाए गए।" इस बीच, उल्हासनगर नागरिक निकाय के एक प्रवक्ता युवराज भडाने ने कहा कि 14 बच्चों के सकारात्मक परीक्षण के बाद, उन्होंने संपर्क ट्रेसिंग के माध्यम से 10 कर्मचारियों पर आरटी-पीसीआर परीक्षण किए, जिनके परिणाम शनिवार को आने की उम्मीद है। भडाने ने कहा, "स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के घर को भी साफ कर दिया है और सभी का हल्का बुखार और खांसी का इलाज चल रहा है।"
बता दें। देश भर में बढ़ते कोरोना मामलाें ने एक बाद फिर केंद्र सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। जिसके चलते गृह मंत्रालय ने COVID19 कोविड केंटनमेंट गाइडलाइंस की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। कोविड संबंधी रोकथाम संबंधी गाइडलाइंस 30 सितंबर तक लागू रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications