राज ठाकरे ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, 3 मई तक मस्जिदों से नहीं उतरे लाउडस्पीकर तो फिर हम भी करेंगे...

मुंबई, अप्रैल 12। महाराष्ट्र में मस्जिदों से लाउडस्पीकर में आने वाली अजान की आवाज के खिलाफ MNS चीफ राज ठाकरे ने जो मोर्चा खोला है, वो थमता नजर नहीं आ रहा है। दरअसल, मंगलवार को राज ठाकरे ने राज्य सरकार को यह चुनौती दे दी है कि हम इस मुद्दे से पीछे नहीं हटेंगे, आपको जो करना है वो कर लीजिए। राज ठाकरे ने कहा है कि 3 मई तक या तो मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा लिए जाएं, वरना हम भी लाउडस्पीकर में हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर देंगे।

Raj Thackeray

3 मई को है देशभर में ईद का पर्व

राज ठाकरे ने कहा कि हमारे लिए यह एक सामाजिक मुद्दा है, इसे धार्मिक ना समझा जाए, हम राज्य सरकार को भी यह अल्टीमेटम देते हैं कि हम इस विषय पर बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेंगे, आपको जो करना है वो कर लीजिए। आपको बता दें कि राज ठाकरे ने 3 मई की जो तारीख अल्टीमेटम की चुनी है, वो भी खास है, क्योंकि 3 मई को देशभर में ईद का पर्व मनाया जाएगा।

कुछ दिन पहले राज ठाकरे ने दिया था यह बयान

राज ठाकरे ने कहा कि फेस्टिवल एक दिन का होता है पूरे 365 दिन नहीं, इसलिए मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटने चाहिए। ठाकरे ने कहा कि मुस्लिम भाइयों से विनती हैं कि वह मस्जिदों से लाउडस्पीकर नीचे उतारें। आपको बता दें कि राज ठाकरे ने दो अप्रैल को शिवाजी पार्क में गुड़ी पड़वा रैली के दौरान कहा था कि वह मस्जिदों के ऊपर लाउडस्पीकर से अजान का जवाब हनुमान चालीसा से देंगे। उनके इस बयान के बाद से देशभर में इसपर बहस छिड़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+