Maharashtra: महाविकास अघाड़ी की बैठक में क्या उद्धव- शरद पवार और कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बन जाएगी बात?
Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में महाअघाड़ी (एमवीए) में शामिल शिवसेना (यूबीटी) , एनसीपी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों के बटंवारे के लेकर अब तक कई बैठक हो चुकी है लेकिन सीट शेयरिंग की बात नहीं बन पाई है। वहीं गुरुवार को एक बार फिर महाअघाड़ी गठबंधन में शामिल उद्धव ठाकरे, शरद पवार और कांग्रेस बैठक करने वाले हैं। अब देखना है कि क्या आज एमवीए में सीटों के बंटवारे को लेकर बात बन पाएगी?

शिवसेना यूटीबी के नेता और सांसद संजय राउत ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए आज होने वाली एमवीए की बैठक के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अधिकतर सीटों पर हमारी सहमति बन चुकी है, बस कुछ सीटों पर अभी निर्णय नहीं हो पाया है, इसी को लेकर आज ये बैठक बुलाई गई है।
संजय राउत ने बताया आज की बैठक (एमवीए ) में एनसीपी-कांग्रेस के बीच बातचीत होगी।जिसमें कांग्रेस नेता बाला साहेब थोराट, एनसपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना यूटीबी प्रमुख उद्धव ठाकरे हिस्सा लेंगे और सीटों की शेयरिंग के बारे में बात करेंगे।
हालांकि खास बात ये हैं जब इस बैठक में सीट आवंटन पर अहम फैसला होने की संभावना है लेकिन एमवीए गठबंधन में शामिल वंचित बहुजन अघाड़ी को आमंत्रित नहीं किया गया है।
प्रकाश आंबेडकर की प्रकाश आंबेडकर की पार्टी (VBA) के बारे साथ सीट शेयरिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय राउत ने कहा प्रकाश अंबेडकर महा विकास अघाड़ी के सदस्य हैं। उन्होंने पहली बैठक में हिस्सा लिया। हमने वंचित बहुजन अघाड़ी को 4 सीटें का प्रस्ताव दिया है, इतनी ही सीटों की उन्होंने मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications