लोकसभा चुनाव: डिप्‍टी सीएम फडणवीस ने लोकतंत्र के महोत्सव में वो‍ट करके हिस्‍सेदारी दर्ज करने की अपील

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आप पहले चरण के तहत मतदान हो रहा है। देश भर के राज्‍यों में हो रहे लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्‍या में वोटर दें, ये अपील होती रही है। वहीं शुक्रवार को मतदान के दिन महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वोटरों से वोट डालने की अपील की है।

म‍ीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा यह लोकतंत्र का महोत्सव है और इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना सभी के लिए आवश्यक है और निश्चित रूप से लोग बड़े पैमाने पर मतदान करेंगे।

बता दें आज 19 अप्रैल को 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। जिसमें महाराष्‍ट्र की पांच सीटें भी शामिल है।आज जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है। उसमें तमिलनाडु में 29 सीटों पर उत्तराखंड की 5 सीटों पर, अरुणाचल प्रदेश की दो सीटों पर, मेघालय की दो सीटों पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह एक सीट पर, मिजोरम की एक सीट पर, नगालैंड की एक सीट पर, पुडुचेरी की एक सीट पर, सिक्किम एक और लक्षद्वीप एक सीट पर मतदान हो रहा है। इसके अलावा राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम की 4, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर में एक और छत्‍तीसगढ़ में एक सीट पर आज मतदान हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+