लोकसभा चुनाव से पहले सीएम शिंदे का बड़ा ऐलान, सरकारी खर्च पर विदेश में पढ़ सकेंगे सफाई कर्मचारियों के बच्‍चे

Maharashtra CM Shinde Big Announcement: महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोकसभा चुनाव से पहले आज शुक्रवार को एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा मुंबई के नामक स्‍वच्‍छता कार्यकर्ता हैं इसलिए उनके बच्‍चों को विदेश में पढ़ने का मौका सरकार देगी। सफाई कर्मियों के बच्‍चों की विदेश में पढ़ाई का पूरा खर्च नगर निमग उठाएगी।

Maharashtra CM Eknath Shinde

महाराष्‍ट्र मुख्‍यमंत्री शिंदे ने ये ऐलान मुंबई मुंबई महानगरपालिका में किया। उन्‍होंने कहा हमारे राज्‍य के नगर निगम देश की उन नगरपालिकाओं में से एक है जहां सभी सुविधाएं मुहैय्या हैं।

उन्‍होंने कहा यहां पर गुणवत्‍ता में कोई समझौता नहीं है। इसके साथ ही सीएम ने कहा मुंबई के नायक स्‍वच्‍छता कार्यकर्ता हैं, इसलिए नगर पालिका सफाई कर्मचारियों के बच्‍चों के लिए विदेश में एजुकेशन का खर्च वहन करेगी।

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा मैंने कालेजों का दौरा किया है, इस योजना को जल्‍द पूरा किया जाएगा। उन्‍होंने कहा नायर हॉस्पिटल को जो कॉलेज है वो किसी पांच सितारा होटल से कम नहीं है, उन्‍होंने बताया कि मैंने वहां पर देखा कि ऑपरेशन डॉक्‍टर कैसे करते हैं।

इसके साथ ही एकनाथ शिंदे ने कहा आइए हम करें और मुंबई नगर निगम को दुनिया का नंबर एक नगर निगम बनाएं। उन्‍होंने बताया शून्‍य प्रिस्क्रिप्‍शन नीति के तहत 3 हजार करोड़ की दवाएं फ्री दी गईं। इसके साथ ही उन्‍होंने बताया 3 हजार करोड़ की फ्री दवा देने वाला मुंबई नगर निगम दुनिया का पहला नगर निगम है।

इसके साथ ही सीएम शिंदे ने बताया उनकी सरकार मुंबई को प्रदूषण मुक्‍त बनाने की मुहिम शुरू कर रही है। मुंबई में हरित आवरण तैयार कर रहे हैं और मानव निर्मित जंगल बनाने वाले हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने 200 एकड़ में विश्‍व स्‍तर का एक पार्क हमारी सरकार बना रही है। उन्‍होंने कहा पहले जिस रेस कोर्स में घोड़े दौड़ते वहां पर अब बच्‍चे दौंड़ेगे, वहां पर एक बड़ा सेट्रल पार्क निर्मित किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+