रायबरेली कांग्रेस उम्‍मीदवार पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज- राहुल गांधी प्रवासी हैं, वे जगह बदलते रहते हैं

उत्‍तर प्रदेश की हॉट सीट रायबरेली से कांग्रेस ने राहुल गांधी को उम्‍मीदवार बनाया है। शुक्रवार को सुबह कांग्रेस ने ये ऐलान किया उसके बाद से ही भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने इस पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए तंज कसा है।

वहीं राहुल गांधी को रायबरेली से कांग्रेस पार्टी द्वारा उम्‍मीदवार बनाए जाने पर महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंन्‍द्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा है।

Devendra Fadnavis

डिप्‍टी सीएम फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली से नामांकन पर कहा राहुल गांधी प्रवासी हैं, वे जगह बदलते रहते हैं। हमारे देश में पर्यटकों का स्वागत किया जाता है लेकिन उनका घर नहीं बसता इसलिए चाहे वे अमेठी जाएं या रायबरेली, निर्णय वही होने वाला है।"

बता दें उत्‍तर प्रदेश की चर्चित हाॅट सीटों मेंरायबरेली और अमेठी के लिए अटकलें लगाई जा रही थी। गुरुवार को पहले भाजपा ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को चुनाव मैदान में उतारा ह। वहीं शुक्रवार को यूपी की गांधी परिवार की पारंपरिक सीटों अमेठी और रायबरेली के उम्‍मीदवार के नाम का ऐलान करते हुए राहुल गांधी को उम्‍मीदवार बनाया।

माना जा रहा है कि अमेठी की अपेक्षा रायबरेली गांधी परिवार के लिए अधिक सुरक्षित सीट है, इसलिए कांग्रेस ने राहुल गांधी को रायबरेली से चुनाव लडवाने का फॅैसला किया है।

याद रहे 2019 में अमे‍ठी सीट जो कांग्रेस का गढ़ रही वहां पर राहुल गांधी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से हार गए, जबकि उनकी बहन और एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव नहीं लड़ेंगी। यह घोषणा उन दो सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन हुई, जहां 20 मई को मतदान होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+