Lok Sabha Chunav: महाराष्ट्र के महायुति गठबंधन में बनकर बिगड़ गई बात? इन सीटों पर अभी भी फंस रहा पेच!

Maharashtra Lok Sabha Election News 2024: महाराष्ट्र में सत्ताधारी महायुति गठबंधन की ओर से 48 में से 15 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा अभी तक बाकी है। राज्य को लेकर हाल ही में ऐसी खबरें थीं कि 48 में से 43 सीटों पर बात बन चुकी है। लेकिन, बाद में ऐसी कुछ और सीटें भी सामने आई हैं, जिसपर सहयोगी दल अपनी दावेदारी छोड़ने को तैयार नहीं हो रहे।

महाराष्ट्र के महायुति गठबंधन में बीजेपी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी शामिल है। प्रदेश में पहले चरण से लकर पांच चरणों में चुनाव होने हैं। यूपी के बाद सबसे ज्यादा सीटें होने की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए भाजपा की 370 और एनडीए की 400 पार सीटों के लिए लक्ष्य के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण प्रदेश भी है।

maharashtra mahayuti alliance

महायुति गठबंधन की ओऱ से अबतक सिर्फ 33 उम्मीदवार घोषित
लेकिन, तथ्य यह है कि बीजेपी ने महाराष्ट्र में अबतक 24 सीटों के लिए ही अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना की ओर से 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो चुका है। जबकि, अजित पवार की पार्टी ने सिर्फ बारामती सीट के लिए ही उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है, जहां से वह अपनी ननद सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

15 सीटों पर अबतक नहीं घोषित हो पाए हैं उम्मीदवार
महायुति के अंदर के लोगों की ओर से जो कुछ तथ्य सामने आ रहे हैं, उसके मुताबिक सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, ठाणे, नासिक, ओस्मानाबाद, पालघर और मुंबई साउथ को लेकर सत्ताधारी दलों में पेच काफी उलझा हुआ है। इसके अलावा एनडीए गठबंन की ओर से परभणी, औरंगाबाद, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, रायगढ़, शिरूर, कल्याण और यवतमाल-वाशिम लोकसभा सीटों पर भी अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की जा सकी है।

सतारा जैसी कुछ सीटों पर खींचतान ज्यादा है
मसलन, बीजेपी की योजना है कि सतारा में राज्यसभा सांसद और छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयराजे भोसले को टिकट दे। लेकिन, एनसीपी चाहती है कि अगर भोसले को ही लड़ाना है तो वे उसकी 'घड़ी' निशान पर ही मैदान में उतरें। लेकिन, जानकारी के अनुसार वे इसके लिए तैयार नहीं हो रहे और गेंद भाजपा के शीर्ष नेताओं के पाले में है।

एक फॉर्मूला यह निकल रहा था कि बीजेपी सतारा ले ले और बदले में नासिक एनसीपी को दे दे। यहां से वह छगन भुजबल को टिकट दे सकती है। लेकिन, नासिक से मौजूदा सांसद हेमंत गोडसे इसको लेकर मुख्यमंत्री शिंदे के साथ चर्चा करने में लगे हैं और अपनी दावेदारी नहीं छोड़ना चाह रहे।

इन सीटों को लेकर भी जबर्दस्त है दावेदारी
पालघर सीट पर पिछली बार शिवसेना के राजेंद्र गावित जीते थे। लेकिन, यह सीट भाजपा की गढ़ मानी जाती है। पार्टी चाहती है कि गावित ही लड़ें, लेकिन निशान 'कमल' का हो, यह मानने के लिए शिवसेना नहीं तैयार हो रही। इसी तरह ठाणे को शिंदे का गढ़ माना जाता है, लेकिन बदले हालात में बीजेपी भी इसपर दावा नहीं छोड़ रही। उधर शिवसेना ठाणे के साथ-साथ कल्याण का भी दावा नहीं छोड़ना चाहती।

कुल मिलाकर राजधानी मुंबई से लेकर, कोंकण और मराठावाड़ा क्षेत्र तक में तीनों दलों के बीच किसी न किसी सीट को लेकर विवाद बरकरार है। जबकि, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को बताया था कि सिर्फ 5 से 6 सीटों पर ही समझौता होना रह गया है, जो कुछ दिनों में हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+