2024 लोकसभा चुनाव में BJP को हराने के लिए कांग्रेस का 'इलेक्शन प्लान', चिदंबरम को संजय राउत का समर्थन

संजय राउत ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ साझा उम्मीदवार खड़ा करने के चिदंबरम के विचार का समर्थन किया है। यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब पटना में 12 जून को गैर-बीजेपी दलों की बैठक होने वाली है।

Sanjay Raut

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को टक्कर देने के लिए कई राजनीतिक दल एक जाजम पर आकर चुनाव लड़ने पर मंथन कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भाजपा के खिलाफ एक उम्मीदवार खड़ा करने की रणनीति का विचार साझा किया है, जिसका समर्थन उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने भी किया है।

12 जून को पटना में विपक्ष की बैठक

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने पुष्टि की है कि उनकी पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार के साथ 12 जून को पटना में एक अहम बैठक में हिस्सा लेंगे। इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ 400 से 450 सीटों पर साझा उम्मीदवार उतारने के बयान पर भी सहमति जताई है।

कॉमन कैंडिडेट का मास्टर प्लान

दरअसल, सोमवार को लोकसभा चुनाव की रणनीति के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में पी चिदंबरम ने कहा, " मेरे विचार से, अगर गैर-बीजेपी विपक्षी दल एक साथ हो जाते हैं, तो संभव है कि 450 सीटों पर हम एक आम उम्मीदवार के साथ बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ सकें, लेकिन यह एक आकांक्षा है। पार्टियां 12 जून को पटना में बैठक कर रही हैं। यह कार्य प्रगति पर है। यह होगा लेकिन इसमें कुछ समय लगेगा।"

जिस पर संजय राउत ने सहमति जताते हुए कहा, " पी चिदंबरम ने जो कुछ भी कहा है वह सच है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा 12 जून को पटना में बुलाई गई बैठक में गैर-बीजेपी दल इस बारे में फैसला लेंगे। बैठक में उद्धव ठाकरे और शरद पवार शामिल होंगे।"

आपको बता दें कि पटना की बैठक में कम से कम 18 दलों के शामिल होने की उम्मीद है। इस बैठक में "वन-ऑन-वन" उम्मीदवार रणनीति पर विचार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+