Maharashtra lok sabha election: राज ठाकरे ने खोला 'राज़' कि क्‍यों की थी अमित शाह से मुलाकात

Maharashtra lok sabha election: लोकसभा चुनाव को लेकर महाराष्‍ट्र में महायुति गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर ऐलान नहीं हुआ है। वहीं इस सबके बीच मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने खुलासा किया कि दिल्‍ली में अमित शाह से मुलाकात के दौरान उनकी क्‍या बात हुई?

Raj Thackeray

बता दें मार्च महीने में दिल्‍ली में राज ठाकरे ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी तभी से राज ठाकरे की पार्टी मनसे के भाजपा के प्रतिनिधित्‍व वाले महायुति गठबंधन में शामिल होने की चर्चा हो रही है। हालांकि इस मुलाकात के बाद राज ठाकरे ने चुप्‍पी साध रखी थी।

वहीं गुड़ी पड़वा के अवसर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने खुलासा किया कि अमित शाह से उनकी क्‍या बात हुई और लोकसभा चुनाव में वो महाराष्‍ट्र की महायुति गठबंधन का समर्थन करेंगे या नहीं।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा मैं ही देश का पहला व्‍यक्ति था जिन्‍होंने 2014 में कहा था नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनना चाहिए।

"बिना शर्त" दिया समर्थन

महाराष्‍ट्र में पहले चरण के लोकसभा चुनाव से 10 दिन पहले राज ठाकरे ने कहा महायुति गठबंधन को उन्‍होंने "बिना शर्त" अपना समर्थन दिया है। राज ठाकरे ने कहा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना-भाजपा-शिवसेना-राष्ट्रवादी के महागठबंधन को बिना शर्त समर्थन कर रही है। इसके साथ ही राज ठाकरे ने कहा मेरी कोई महत्‍वाकांक्षा नहीं है, मनसे को राज्‍यसभा नहीं चाहिए और ना चाहिए कोई बातचीत। ये समर्थन सिर्फ नरेंद्र मोदी को है।

इसी कारण अमित शाह से मिला

अमित शाह से अपनी मुलाकात के बारे में बताते हुए राज ठाकरे ने कहा "मेरे जाने और गृह मंत्री से मिलने में क्या गलत था? राज्य के मुख्यमंत्री ने मुझसे कहा कि हमें एक साथ आना चाहिए। अस बारे में भी बात की फडणवीस से बात की और इसी कारण अमित शाह से मिला।

मनसे नेताओं को दिया ये निवेदन

वहीं राज ठाकरे ने अपने अपनी जनसभा में कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मेरे सभी साथियों से निवेदन है, बेहतर संगठन बनाओ, निर्वाचन क्षेत्र बनाओ। मुड मुड कर मत देखो और विधानसभा की तैयारी शुरू करो। राज ठारके के इस बयान से साफ हो चुका है मनसे का फोकस लोकसभा चुनाव के बजाय महाराष्‍ट्र में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+