91 वर्षीय लता मंगेशकर ने बढ़ाया कोरोना मरीजों की ओर मदद का हाथ, अपनी सेविंग से दान किए इतने लाख रुपए
मुंबई, 2 मई। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने देश में तांडव मचाया हुआ है, हालात इस कदर बेकाबू हो चुके हैं कि मरीज बेड ना मिलने की वजह से अस्पताल के बाहर ही दम तोड़ रहे हैं। कई राज्यों में सख्त लॉकडाउन और कर्फ्यू लागू होने के बाद भी संक्रमण की तफ्तार कम नहीं हो रही है, शनिवार को देशभर 3 लाख 92 हजार से अधिक नए मरीज सामने आए। महामारी के इस सकंट में सरकार बेबस दिखाई दे रही है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने पीड़ितों की हर संभव मदद का जिम्मा उठाया है।

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने बढ़ाया मदद का हाथ
बॉलीवुड जगत से कई हस्तियों ने अलग-अलग तरह से कोरोना संक्रमितों की मदद करने की कोशिश की। इस सूची में अब एक नया नाम भारत रत्न और दिग्गज बॉलीवुड सिंगर लता मंगेशकर का जुड़ गया है। शनिवार को उन्होंने कोरोना काल से जूझ रहे महाराष्ट्र के लोगों की मदद करने का ऐलान किया है। महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक सिंगर लता मंगेशकर बड़ी धनराशि कोरोना पीड़ितों को दान कर उनको मदद पहुंचाई है।

चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में दान किए इतने लाख रुपए
खुद महाराष्ट्र सरकार ने 91 वर्षीय लता मंगेशकर की दरियादिली की जानकारी ट्वीट कर दी है। इस ट्वीट में बताया गया है कि देश की महान गायिका लता मंगेशकर ने कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद के लिए महाराष्ट्र चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में 7 लाख रुपए का दान दिया है। महाराष्ट्र सरकार के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ इनफॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन्स (डीजीआईपीआर) की तरफ से यह जानकारी देते हुए ट्वीट किया गया है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कहा- शुक्रिया
इस उम्र में भी लता मंगेशकर कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आग आई तो सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफों के पुल बांधने लगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी लता मंगेशकर की इस दरियादिली के लिए उन्हें शुक्रिया कहा है। डीजीआईपीआर ने अपने ट्वीट में महाराष्ट्र की जनता से यह भी अपील की है कि वे कोरोना वायरस के खिलाफ जारी इस लड़ाई में राज्य सरकरा का साथ दें।

महाराष्ट्र पर टूटा कोरोना का कहर
गौरतलब है कि कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में नए मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में 63,282 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। 800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राज्य में आज कोरोना से मारने वालों की संख्या में थोड़ी कमी देखने को मिली है। वहीं अगर मुंबई की बात करें तो 3,908 नए कोरोन के मामले आए हैं। अच्छी बात यह है कि, मुंबई में लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। शनिवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 63,282 नए मामले सामने आए और 802 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। राज्य में डेथ रेट 1.49 फीसदी हो गया है।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड से एक और बुरी खबर, अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का 52 वर्ष की उम्र में कोरोना से निधन












Click it and Unblock the Notifications