बॉलीवुड से एक और बुरी खबर, अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का 52 वर्ष की उम्र में कोरोना से निधन
बॉलीवुड से एक और बुरी खबर, अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का 52 वर्ष की उम्र में कोरोना से निधन
मुंबई, 1 मई: बॉलीवुड अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का कोरोना वायरस से निधन हो गया है। बिक्रमजीत कंवरपाल 52 वर्ष के थे। अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का निधन शुक्रवार (30 अप्रैल) को हुआ। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने इस खबर की पुष्टी की है और उन्होंने ट्वीट कर दुख जताया है। बिक्रमजीत कंवरपाल ने भारतीय सेना के जवान भी थे। बिक्रमजीत कंवरपाल भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद 2003 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने पेज 3, रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर, आरक्षण, मर्डर 2, 2 स्टेट्स और द गाजी अटैक जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। इसके अलावा बिक्रमजीत कंवरपाल ने कई वेब सीरीज में भी काम किया था। कोविड-19 की वजह से पिछले एक महीने में कई बॉलीवुड कलाकार की मौत हुई है।
Recommended Video

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने ट्वीट कर कहा, ''आज सुबह पता चला कि कोविड-19 के कारण अभिनेता मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल का निधन हो गया। इस बारे में सुनकर काफी दुखी हूं। एक रिटायर्ड सेना अधिकारी, कंवरपाल ने कई फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया था। उनके परिवार और आस-पास के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।''
फिल्मों के साथ-साथ बिक्रमजीत कंवरपाल ने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया था। बिक्रमजीत कंवरपाल ने 'दीया और बाती हम', 'ये हैं चाहते', 'दिल ही तो है' और अनिल कपूर के साथ '24' में भी काम किया था। बिक्रमजीत कंवरपाल को आखिरी बार डिज्नी प्लस हॉटस्टार की लोकप्रिय वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' में देखा गया था।
कोरोना की दूसरी लहर ने बॉलीवुड कलाकारों को बुरी तरह अपनी चपेट में लिया है। हाल ही में म्यूजिक डायरेक्ट श्रवण राठौर के निधन की खबर आई थी। उसके एक दिन बाद ही फिल्म निर्माता ललित बहल का निधन भी कोरोना वायरस की वजह से हुआ। वहीं महाभारत एक्टर सतीश कौल का भी निधन कोरोना से ही हुआ है। अभिनेता किशोर नांदलस्कर का भी निधन कोविड की वजब से हुआ। फिल्म 'जिस देस में गंगा रहता है', 'खाकी' वास्तव', सिम्बा' 'सिंघम' जैसी फिल्मों में किशोर नांदलस्कर ने काम किया था।
-
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'












Click it and Unblock the Notifications