क्‍या है लाडकी बहिन योजना, जो महाराष्‍ट्र चुनाव में बन गई गेमचेंजर, नतीजों पर यूं डाला असर

Ladki Behan Yojana Maharashtra: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति की वापसी में लाडकी बहिन योजना सबसे बड़ी गेमचेंजर साबित हुई है। आईए जानते हैं मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना ने महाराष्‍ट्र के नतीजों पर कैसे-कितना असर डाला।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति ने की ऐतिहासिक जीत और महाविकास अघाड़ी की ऐतिहासिक हार हुई है। महायुति ने 288 में से 234 सीटें जीती हैं। महायुति की तगड़ी जीत में खासकर भाजपा ने 132 सीटों का योगदान दिया है। कांग्रेस ने महज 16 सीटों पर जीत दर्ज की है। महाराष्‍ट्र में महायुति की जीत के बड़े कारणों में से एक है मुख्‍यमंत्री लाडकी बहिन योजना।

what is Ladki Behan Yojana

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति के लिए मुख्‍यमंत्री लाड़की बहन योजना सबसे बड़ी गेमचेंजर साबित हुई है। महाराष्‍ट्र चुनाव नतीजों के बाद व महाराष्‍ट्र के नए मुख्‍यमंत्री व नई सरकार के गठन से पहले जानते हैं कि आखिर लाडकी बहिन योजना ने नतीजों पर कैसे और कितना असर डाला?

कब शुरू हुई लाडकी बहिन योजना?
महाराष्‍ट्र में सत्तारूढ़ महायुति सरकार विधानसभा चुनाव से चार माह पहले 28 जून 2024 को मुख्‍यमंत्री लाडकी बहिन योजना लेकर आई, जिसमें हर माह 1500 रुपए महिलाओं के खाते में डाले जाते हैं। भाजपा ने अपने चुनाव घोषणा में वादा किया कि लाडकी बहिन योजना के तहत 1500 से बढ़ाकर 2100 रुपए जमा करवाए जाएंगे।

महिलाओं की ज्‍यादा वोटिंग वाली ज्‍यादा महायुति ने जीती
महाराष्‍ट्र चुनाव में 15 सीटों पर महिलाओं ने ताबड़तोड़ वोटिंग की। यह मुख्‍यमंत्री लाडकी बहिन योजना का ही असर कह सकते हैं कि उन 15 में से 12 सीटें महायुति के घटक दलों की प्रतयाशियों ने जीती। महा विकास अघाड़ी पर भी लाडकी बहिन योजना का असर पड़ा, क्‍योंकि शुरुआत में एमवीए ने लाडकी बहिन योजना पर सवाल उठाए और फिर खुद ही चुनाव घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए 3000 रुपए की योजना लेकर आई।

2.5 करोड़ महिलाओं को फायदा
महाराष्‍ट्र में मुख्‍यमंत्री लाडकी बहिन योजना के तहत अब तक 2.5 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में पैसे डाले जाते हैं। मतलब महायुति सरकार ने पांच माह में हर महिला को 7500 रुपए दिए हैं। महाराष्‍ट्र ने लाडकी बहिन योजना मध्‍य प्रदेश की लाडली बहन योजना की तर्ज पर शुरू की थी। 5 मार्च 2023 को मध्‍यम प्रदेश की भाजपा ने सरकार लाडली बहन योजना शुरू की और चुनाव से पहले छह किस्‍तें दी गईं। नतीजा यह रहा कि 34 सीटों पर महिलाओं की वोटिंग ज्‍यादा हुई। भाजपा ने 24 सीटें जीतीं।

संजय राउत ने लाडकी बहिन योजना पर उठाए सवाल
संजय राउत ने महाराष्‍ट्र चुनाव में महायुति की ऐतिहासिक जीत पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा कि महाराष्‍ट्र में इतने विरोध के बावजूद अगर महायुति को इतनी ज्‍यादा सीटें मिलती हैं तो इसे जनता का फैसला नहीं माना जा सकता। मुझे नहीं लगता कि लाडकी बहिन योजना के चलते महायुति को इतनी बड़ी जीत मिली। इस परिणाम बहुत बड़ी गड़बड़ हुई है। बैलेट पेपर से चुनाव होता तो सब कुछ साफ हो जाता।

महाराष्‍ट्र चुनाव में महिलाएं
महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में कुल मतदाताओं में 6 करोड़ 44 लाख 88 हजार 195 वोटरों में से 3 करोड़ 34 लाख 37 हजार 57 पुरुष और 3 करोड़ 6 लाख 49 हजार 318 महिलाओं ने वोट डाले। महिलाओं ने पहली बार में इतनी बड़ी संख्या में वोट डाला है। महिला उम्‍मीदवारों में से 22 महिलाएं जीती हैं।

कितनी महिलाओं ने लड़ा चुनाव
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में कुल 4,136 उम्मीदवार मैदान में उतरे। इनमें से 3,771 पुरुष, 363 महिलाएं और 2 अन्य श्रेणी में हैं। मैदान में उतरी छह प्रमुख पार्टियों में बीजेपी ने 149 उम्मीदवारों में से 17 महिलाओं को टिकट दिया है, कांग्रेस ने 101 में से 7 महिलाओं को, शिवसेना ने 81 में से 7 महिलाओं को, शिवसेना (UBT) ने 95 में से 10 महिलाओं को, अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने 59 में से 5 महिलाओं को, और NCP(SP) ने 86 में से 11 महिलाओं को टिकट दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+