Ladki bahin scheme: सीएम फडणवीस ने पूरा किया वादा, चुनाव बाद लड़की बहिन योजना की किश्तों का शुरू किया वितरण
Ladki bahin scheme: महाराष्ट्र की पिछली महायुति सरकार द्वारा शुरू की गई लड़की बहन योजना के लाभार्थी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। नए साल की शुरूआत होने से पहले महाराष्ट्र की नई फडणवीस सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए इस योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते में किश्ते डलवानी शुरू कर दी है।
बता दें विधानसभा चुनाव 2024 से पहले शुरू की गई इस योजना को लेकर सरकार ने वादा किया था कि ये योजना नई सरकार में भी जारी रहेगी। वहीं देवेंद्र फडणवीस के प्रतिनिधित्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने अपना वादा निभाने की पहल कर दी है।

लड़की बहिन योजना की किश्तों का शुरू किया वितरण
मंगलवार को राज्य मंत्री आदिती तटकरे के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार की लड़की बहिन योजना ने लाभार्थियों को मासिक किश्तों का वितरण फिर से शुरू कर दिया है। हाल ही में हुए राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता के कारण वितरण रोक दिया गया था। महिला और बाल विकास मंत्री ने पुष्टि की है कि किश्तों को अब चरणों में जारी किया जाएगा।
लड़की बहिन योजना का कितनी महिलाओं को मिल रहा लाभ?
अगस्त 2024 में महाराष्ट्र की पिछली एकनाथ शिंदे सरकार में शुरू की गई मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये की मासिक सहायता प्रदान करती है। इस पहल को राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति की सफलता में योगदान देने का श्रेय दिया जाता है। मंत्री तटकरे ने कहा कि इस योजना के तहत वर्तमान में 2.34 करोड़ लाभार्थी हैं।
लड़की बहिन योजना के ट्रांसफर किए जा रहे रुपये
मासिक किश्त के प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) का काम मंगलवार को शुरू हो गया। तटकरे ने बताया "1,500 रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं और चार दिनों के बाद हम जान पाएंगे कि कितने लाभार्थियों को राशि प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि चल रहे पंजीकरणों के साथ लाभार्थियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
लड़की बहिन योजना के तहत कब मिलेगा 2100 रुपया?
लड़की बहिन योजना को लेकर महायुति गठबंधन ने मासिक सहायता बढ़ाकर 21 रुपये करने का वादा किया था। इमासिक सहायता को बढ़ाकर 2,100 रुपये करने के वादे के बारे पर तटकरे ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संकेत दिया है कि अगले बजट सत्र के दौरान इस पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों के आधार पर लाभार्थियों का सत्यापन किया जाएगा।
महिलाओं में बढ़ेगा आत्मविश्वास
तटकरे ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात पर जोर दिया कि इस योजना का उद्देश्य न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, बल्कि उनके परिवारों के लिए स्थिरता प्रदान करना भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह वित्तीय सहायता आत्मविश्वास बढ़ाएगी और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।












Click it and Unblock the Notifications