कृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी को लेकर राजनीतिक दलों में मची होड़, 25 लाख तक का ईनाम, कौन सी पार्टी सबसे आगे
Krishna Janmashtami 2025 Dahi Handi: कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर महाराष्ट्र भर में जगह-जगह दही हांडी का उत्सव का आयोजन किया गया है। महाराष्ट्र खासकर मुंबई में आयोजित होने वाले दही हांडी के कार्यक्रम में लाखों की संख्या में भीड़ एकत्र होती है। इस अवसर पर इस साल भी दही हांडी फोड़ने की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें गोविंदा की टोलियों मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ती नजर आएगी।
चूंकि, महाराष्ट्र में अब जल्द ही निकाय चुनाव होने वाले हैं इसलिए इस वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर दही हांडी कार्यक्रम के आयोजन को लेकर राजनीतिक दलों में होड़ मची हुई है। आलम ये है कि दही हांडी प्रतियोगिता में जुटने वाली लाखाें लोगों को आकर्षित करने के लिए दही हांडी का बृहद आयोजन किया है और राजनीतिक दलों ने प्रतियोगिता में लाखों का ईनाम रखा है।

आगामी महानगर और नगर निगम चुनावों को देखते हुए, मुंबई और आसपास के ज़िलों में नेताओं ने बड़े पैमाने पर दही हांडी प्रतियोगिता आयेाजित की गई है। जिसमें गोविंदा पथकों को सफल मानव पिरामिड बनाने पर लाखों रुपये के इनाम दिए जा रहे हैं। बीएमसी चुनाव से पहले वोटरों को साधने के लिए आइए जानते हैं कौन सी पार्टियों ने मुंबई में कहा-कहा आयोजन किया है और कौन सी पार्टी ने सबसे अधिक पुरस्कार राशि रखी है।
उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) का आयोजन और ईनाम
एबीपी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आनंद चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ठाणे के जांभळी नाका में 'निष्ठा' महादही हांडी का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य हिंदुत्व जागरण है। इसमें मुंबई के लिए बाला साहेब ठाकरे की स्मृति में ₹1,11,111, ठाणे के लिए धर्मवीर आनंद दिघे की स्मृति में ₹1,11,111 और महिलाओं के लिए मीनाताई ठाकरे की स्मृति में ₹51,000 की हांडियां शामिल हैं। इसका आयोजन शिवसेना (UBT) नेता और पूर्व सांसद राजन विचारे कर रहे हैं।
शिवसेना (UBT) विधायक सुनील प्रभु ने अपने विधानसभा क्षेत्र विक्रोली के प्रबोधनकार ठाकरे चौक में दही हांडी का आयोजन किया है, जहाँ इनाम की कुल राशि ₹25,55,555 है।
एकनाथ शिंदे की शिवसेना का आयोजन और ईनाम?
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता प्रताप सरनाईक ने ठाणे जिले में संकल्प युवा प्रतिष्ठान के नाम से दही हांडी का आयोजन किया है। 'संस्कृति दही हांडी महोत्सव' में इस बार सबसे पहले 9 परतें लगाने वाले गोविंदा पथक को ₹11 लाख और आकर्षक सम्मान चिन्ह दिया जाएगा। यह महोत्सव 16 अगस्त, 2025 को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक वर्तक नगर में आयोजित होगा।
संकल्प प्रतिष्ठान का 20वां दही हांडी उत्सव 16 अगस्त, 2025 को रघुनाथ नगर के संकल्प चौक में शिवसेना (शिंदे गुट) के उपनेता रविंद्र फाटक द्वारा आयोजित किया जाएगा। विश्व रिकॉर्ड तोड़ने वाले गोविंदा पथक को ₹21 लाख का नकद पुरस्कार मिलेगा।
ठाणे और मुंबई उपनगर (MMRDA) में सबसे पहले 9 परतें लगाने वाली टीम को ₹11 लाख मिलेंगे, जबकि अन्य 9 परतें लगाने वाली टीमों को भी लाखों रुपये और सम्मान चिन्ह दिए जाएँगे। महिला गोविंदा टीमों के लिए भी विशेष पुरस्कार रखे गए हैं, और इस भव्य आयोजन में तीन हांडियां होंगी-एक ठाणे की टीमों के लिए, दूसरी मुंबई की टीमों के लिए, और तीसरी महिलाओं के लिए।
भाजपा का दही हांडी का आयोजन और ईनाम
भाजपा ठाणे शहर और शारदा संकल्प प्रतिष्ठान द्वारा 16 अगस्त को कैसल मिल नाका में 'गोकुल दही हांडी' उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सबसे पहले 10 परतें लगाने वाली टीम को ₹11,11,111 और ट्रॉफी, जबकि 9 परतें लगाने वाली टीम को ₹5,55,555 और ट्रॉफी मिलेगी। महिला गोविंदा पथकों के लिए, सबसे पहले 7 परतें लगाने वाली टीम को ₹1,51,111 और ट्रॉफी, जबकि उसके बाद 7 परतें लगाने वाली टीम को ₹51,000 और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
राज ठाकरे की MNS का आयेाजन और ईनाम
मनसे नेता अविनाश जाधव ने बताया कि उनका दही हांडी आयोजन चुनावी नहीं, बल्कि मध्यम वर्ग के मराठी मानुस के लिए है, जो महीनों पहले से तैयारी करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे अन्य आयोजकों से ज़्यादा सम्मान राशि देते हैं। जाधव ने 2016 के कोर्ट के फ़ैसले का ज़िक्र करते हुए कहा कि तब राज ठाकरे ने 20 फीट की ऊँचाई के ख़िलाफ़ जाकर ऊँची दही हांडी लगाई थी, जिस पर कार्रवाई हुई थी। उन्होंने कहा कि अगर तब यह नहीं किया होता तो आज यह त्योहार ख़त्म हो गया होता, और उस समय कोई अन्य राजनीतिक दल सामने नहीं आया था।
शिंदे की शिवसेना ने कहां-कहां किया है आयोजन?
शिवसेना (शिंदे गुट): टेंभी नाका की मानाची हांडी (उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सांसद नरेश म्हस्के)
शिवसेना (शिंदे गुट): संकल्प प्रतिष्ठान हांडी, वागले एस्टेट (पूर्व विधान परिषद सदस्य रविंद्र फाटक)
शिवसेना (शिंदे गुट): संस्कृति प्रतिष्ठान, वर्तक नगर (परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, आयोजक पूर्वेश सरनाईक)
शिवसेना यूबीटी ने कहां-कहां किया है आयोजन
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट): आनंद चैरिटेबल ट्रस्ट महादही हांडी, जांभली नाका (पूर्व सांसद राजन विचारे)
भाजपा ने कहां-कहां किया है आयोजन
भाजपा: शारदा संकल्प प्रतिष्ठान हांडी, गोकुल नगर (पूर्व नगरसेवक कृष्णा पाटिल)
भाजपा: स्वामी प्रतिष्ठान हांडी, हिरानंदानी मेडोज (विधायक शिवाजी पाटिल, कोल्हापुर)
मनसे: भगवती स्कूल का मैदान, नौपाड़ा (नेता अविनाश जाधव)












Click it and Unblock the Notifications