भाजपा नेता किरीट सोमैया के वायरल वीडियो की जांच शुरू, क्राइम ब्रांच को मिली जिम्मेदारी

Kirit Somaiya Viral Video: भाजपा नेता किरीट सोमैया से जुड़े एक वायरल वीडियो के मामले में सियासत गरमाने और विपक्ष के हमलावर होने के बाद इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है. तकनीकी विशेषज्ञों और साइबर विशेषज्ञों की मदद से क्राइम ब्रांच यूनिट 10 वीडियो की सत्यता की जांच करेगी. डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने आज विधानसभा में मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने दिया था जांच का भरोसा (Kirit Somaiya Viral Video)
बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सदन को भरोसा देते हुए कहा था कि पूर्व सांसद और भाजपा नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) के वायरल वीडियो के मामले में पूरे मामले की वरिष्ठ स्तर पर गहन जांच की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा था कि अगर विपक्षी दलों की ओर से इसे लेकर कोई शिकायत है तो इसकी भी जांच की जाएगी और मामले को दबाया नहीं जाएगा। हालांकि, अब जांच शुरू कर दी गई है।

Kirit Somaiya Viral Video

किरीट सोमैया का बदसलूकी का वीडियो वायरल
वहीं, इसको लेकर किरीट सोमैया ने देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर वायरल वीडियो की प्रमाणिकता की जांच करने की मांग की है। उन्होंने न्यूज चैनल पर प्रसारित वीडियो की प्रामाणिकता की जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कभी किसी महिला के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया। यह कथित वीडियो सोमवार शाम एक मराठी समाचार चैनल द्वारा प्रसारित किए जाने के बाद वायरल हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+