Kashiram Pawar: महाराष्‍ट्र में सबसे बड़ी जीत, कौन हैं 145944 से जीतने वाले काशीराम पवार? चौथी बार बने MLA

kashiram Pawar Biggest Victory: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 सम्‍पन्‍न हो गए। 20 नवंबर को मतदान व 23 नवंबर को मतगणना हुई। 234 सीटें जीतने वाले महायुति गठबंधन की सरकार बनी है। महाराष्‍ट्र चुनाव में सबसे मतों के अंतर से जीत का रिकॉर्ड काशीराम पवारा और सबसे कम मतों के अंतर से मोहम्‍मद खालिक की जीत हुई है।

काशीराम पवारा, बीजेपी विधायक शिरपुर

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले काशीराम पवारा शिरपुर सीट से भाजपा विधायक बने हैं। महाराष्‍ट्र के धुले जिले की शिरपुर सीट पर काशीराम पवारा ने कुल 178073 वोट हासिल किए। दूसरे नंबर पर निर्दलीय जितेंद्र युवराज ठाकुर रहे, जिन्‍हें 32129 वोट मिले। काशीराम की जीत का अंतर 145944 वोट रहे।

यह भी पढ़ें- Smallest Victory Maharashtra: मालेगांव सेंट्रल जीत पर हार-जीत का अंतर 75 वोट, जानिए सबसे छोटी जीत की कहानी

Kashiram Pawar MLA Shirpur

लगातार चौथी बार जीत दर्ज की

महाराष्ट्र के धुले जिले के सुले कंगाई गांव के रहने वाले काशीराम पवारा लगातार चौथी बार शिरपुर के विधायक बने हैं। पहले कांग्रेस में हुआ करते थे। 2019 से भाजपा में हैं। साल 2009 व 2014 में काशीराम ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। साल 2019 व 2024 में भाजपा उम्‍मीदवार के रूप में जीत दर्ज की है। काशीराम साल 2019 में 49,174, साल 2014 में 25,201 व साल 2009 में 39,813 वोटों से जीते थे।

Kashiram Pawar MLA Shirpur

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 परिणाम

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला। महायुति को 234 व महाविकास अघाड़ी गठबंधन को 50 और अन्‍य को 4 सीटें मिली हैं। महायुति गठबंधन में भाजपा 132, शिवसेना (शिंदे) 57 व अजित पवार एनसीपी 41 सीटे जीत रही जबकि महाविकास अघाड़ी गठबंधन में कांग्रेस को 16 शिवसेना (यूबीटी) 20 व एनसीपी शरद पवार को 10 सीटें।

Kashiram Pawar MLA Shirpur

सबसे छोटी मालेगांव सेंटल सीट पर

महाराष्‍ट्र चुनाव 2024 में जिन सीटों पर हार-जीत का अंतर सबसे कम हुआ है, उनमें मालेगांव सेंट्रल सीट भी है। मालेगांव सीट पर हार-जीत का अंतर महज 75 वोट रहे हैं। हालांकि चुनाव आयोग की ओर से अभी अंतिम आंकड़े अपडेट किए जा रहे हैं। मालेगांव से भी छोटी हार-जीत किसी अन्‍य सीट पर भी रह सकती है। AIMIM के मोहम्मद इस्माइल अब्दुल खालिक की 75 वोटों से जीत हुई है। पिछली बार भी इन्‍होंने जीत दर्ज की थी। हालांकि साल 2019 में जीत का अंतर 38,519 था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+