Smallest Victory Maharashtra: मालेगांव सेंट्रल जीत पर हार-जीत का अंतर 75 वोट, जानिए सबसे छोटी जीत की कहानी
Smallest victory in Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 सम्पन्न हो गए हैं। 23 नवंबर को हुई मतगणना में भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। महायुति को 234 व महाविकास अघाड़ी गठबंधन को 50 और अन्य को 4 सीटें मिलने जा रही हैं। महायुति गठबंधन में भाजपा 132, शिवसेना (शिंदे) 57 व अजित पवार एनसीपी 41 सीटे जीत रही जबकि महाविकास अघाड़ी गठबंधन में कांग्रेस को 16 शिवसेना (यूबीटी) 20 व एनसीपी शरद पवार को 10 सीटें।
महाराष्ट्र में सबसे छोटी हार-जीत
महाराष्ट्र चुनाव 2024 में जिन सीटों पर हार-जीत का अंतर सबसे कम हुआ है, उनमें मालेगांव सेंट्रल सीट भी है। मालेगांव सीट पर हार-जीत का अंतर महज 75 वोट रहे हैं। हालांकि चुनाव आयोग की ओर से अभी अंतिम आंकड़े अपडेट किए जा रहे हैं। मालेगांव से भी छोटी हार-जीत किसी अन्य सीट पर भी रह सकती है। AIMIM के मोहम्मद इस्माइल अब्दुल खालिक की 75 वोटों से जीत हुई है। पिछली बार भी इन्होंने जीत दर्ज की थी। हालांकि साल 2019 में जीत का अंतर 38,519 था।

यह भी पढ़ें: Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र की VIP सीटों के रिजल्ट ने सबको चौंकाया, कई दिग्गज हुए धराशायी
मालेगांव सेंट्रल सीट पर किसको कितने वोट मिले?
1. डीआईएसईसीएल आसिफ शेख रशीद-कुल वोट 109257
(DISECL Shaikh Aasif Shaikh Rashid)
2. AIMIM मोहम्मद इस्माइल अब्दुल खालिक-कुल वोट 109332
(AIMIM Mohammed Ismail Abdul Khalique)
3. एसपी शान-ए-हिंद निहाल अहमद-कुल वोट 9580
(SP Shan-e-Hind Nihal Ahmed)
4. कांग्रेस एज़ाज़ बेग अज़ीज़ बेग-कुल वोट 7485
(INC Ejaz Baig Aziz Baig)
मालेगांव सेंट्रल विधायकों की सूची
1978 निहाल अहमद मौलवी मोहम्मद उस्मान जनता पार्टी
1980 निहाल अहमद मौलवी मोहम्मद उस्मान जनता पार्टी
1985 निहाल अहमद मौलवी मोहम्मद उस्मान जनता पार्टी
1990 निहाल अहमद मौलवी मोहम्मद उस्मान जनता दल
1995 निहाल अहमद मौलवी मोहम्मद उस्मान जनता दल
1999 शेख रशीद हाजी शेख शफ़ी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2004 शेख रशीद हाजी शेख शफ़ी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2009 मोहम्मद इस्माइल अब्दुल खालिक जन सुराज्य शक्ति
2014 शेख आसिफ शेख रशीद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2019 मोहम्मद इस्माइल अब्दुल खालिक ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
2024 मोहम्मद इस्माइल अब्दुल खालिक ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन












Click it and Unblock the Notifications