महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस पर्यवेक्षक कमलनाथ का दावा- सीएम उद्धव हैं कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली, 22 जून: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और शिवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे के साथ 40 विधायक असम के गुवाहाटी पहुंच गए हैं। जिस वजह से महाराष्ट्र में सियासी संकट बढ़ता जा रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस के महाराष्ट्र पर्यवेक्षक कमलनाथ भी मुंबई में मौजूद हैं, जिन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए कमलनाथ ने दावा किया कि सीएम उद्धव ठाकरे कोरोना पॉजिटिव आए हैं, जिस वजह से वो उनसे मुलाकात नहीं कर पाएंगे।

political crisis

कमलनाथ ने कहा कि 44 में से 41 विधायक बैठक में मौजूद हैं, जबकि 3 रास्ते में हैं। वो कुछ देर में आ जाएंगे। उनकी एनसीपी चीफ शरद पवार के साथ बैठक है। वो उद्धव ठाकरे से भी मिलने वाले थे, लेकिन उनको कोरोना हो गया है। ऐसे में मुलाकात नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता एकमत हैं। उन्होंने फोन पर उद्धव ठाकरे से बात की थी और उन्हें आश्वासन दिया कि कांग्रेस उनका समर्थन जारी रखेगी।

कांग्रेस पर्यवेक्षक ने आगे कहा कि जो लोग आज विरोध कर रहे हैं, उनको मैं ये बता दूं कि कल के बाद परसो भी आता है। उद्धव ठाकरे को विश्वास है कि शिवसेना के विधायक उनका साथ देंगे। जो बहुत लोग चले भी गए हैं, वे गलतफहमी में गए हैं। संजय राउत के विधानसभा भंग वाले ट्वीट पर उन्होंने कहा कि अभी विधानसभा बर्खास्त करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

बालासाहब थोराट ने कही ये बात
वहीं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता बालासाहब थोराट ने कहा कि हमारे जो 44 विधायक हैं, वे सभी हमारे साथ में हैं। कुछ जगह गलत खबर आ रही है, मैं विनती करता हूं ऐसी गलत खबर ना फैलाएं। थोराट ने भी कमलनाथ के साथ बैठक की और उन्हें सियासी संकट के बारे में ब्रीफ किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+