जालना हिंसा को लेकर फडणवीस ने मराठा नेता जारांगे से की बात, आरक्षण पर आज होगी अहम बैठक
जालना हिंसा के बाद से महाराष्ट्र की सियासत गर्मा गई है। सरकार के सहयोगी दल भी इस घटना से नाराज हैं, ऐसे में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मराठा आंदोलन के नेता मनोज जारांगे पाटिल से बात की, साथ ही उन्हें चर्चा के लिए बुलाया। राज्यसभा सांसद और छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले ने भी इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सीएम से अनुरोध किया था।
जानकारी के मुताबिक उपमुख्यमंत्री ने जारांगे पाटिल को आश्वासन दिया कि जालना घटना में पूरी तरह से न्याय किया जाएगा। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही मराठा आंदोलन के नेताओं के साथ बैठक होगी।

वहीं मामले में एक अधिकारी ने बताया कि मराठा आरक्षण पर आज की कैबिनेट उपसमिति की बैठक दोपहर में होगी। इसमें सीएम और दोनों डिप्टी सीएम मौजूद रहेंगे।
मामले को लेकर मनोज जारंगे पाटिल ने भी मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमें बातचीत के लिए मुंबई बुलाया था, लेकिन हमें नहीं लगता कि अब मुंबई आने की कोई जरूरत है। मंत्री गिरीश महाजन के नेतृत्व में एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल ने हमसे मुलाकात की और हमारे साथ चर्चा की। हमें जो कुछ भी कहना था, हमने बता दिया है। हमने उन्हें स्पष्ट कर दिया है कि सरकार को 2 दिनों के भीतर महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की घोषणा करनी होगी और इसे लागू भी करना होगा।
उन्होंने आगे कहा कि हमें जानकारी मिली है कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और शीर्ष अधिकारी बैठक करने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आज इस पूरे मुद्दे पर कोई समाधान निकलेगा।
पुलिस ने किया था लाठीचार्ज
दरअसल जालना में मराठा आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा था। पुलिस ने आंदोनलकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद लाठीचार्ज हुआ। साथ ही जवानों ने आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने मामले में 360 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications