Jalna Protest Update: 'लाठीचार्ज सही नहीं था, जिम्मेदार के खिलाफ होगी कार्रवाई', देवेंद्र फडणवीस ने मांगी माफी
Jalna Protest Update: मराठा आरक्षण बैठक में फडणवीस ने कहा कि पुलिस द्वारा लाठीचार्ज सही नहीं था। मैं सरकार की ओर से माफी मांग रहा हूं। सीएम ने कहा है कि जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Jalna Protest Update: महाराष्ट्र के जालना में हुई हिंसा का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। वहीं, सोमवार को इस पूरे मामले में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मराठा आरक्षण बैठक में फडणवीस ने कहा कि पुलिस द्वारा लाठीचार्ज सही नहीं था। मैं सरकार की ओर से माफी मांग रहा हूं। सीएम ने कहा है कि जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डिप्टी सीएम ने आगे यह भी कहा कि जालना में हिंसा को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ एक नैरेटिव सेट किया जा रहा है। यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि राज्य सरकार ने लाठीचार्ज करने का निर्देश दिया था। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं था। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार की ओर से ऐसे कोई भी लाठीचार्ज का निर्देश नहीं दिया गया था।

'हम इस मुद्दे को व्यवस्थित तरीके से सुलझाएंगे'
वहीं, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मराठा आरक्षण पर आज हमने उच्च स्तरीय बैठक की। मैं पहले ही प्रदर्शनकारियों से बात कर चुका हूं और हम इस मुद्दे को व्यवस्थित तरीके से सुलझाएंगे। हमारी सरकार मराठा आरक्षण से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए गंभीर है।
सीएम ने यह भी कहा कि राज्य मंत्री गिरीश महाजन और अन्य मंत्री चर्चा के लिए (जालना) जाएंगे। हम इस मसले को बातचीत से ही सुलझा सकते हैं। राज्य सरकार उनकी (मराठा समुदाय) मांगों पर गंभीरता से काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications