IIT बॉम्बे: 3 महीने पहले एडमिशन लेने वाले बीटेक छात्र ने हॉस्टल से कूदकर की आत्महत्या, जातिगत भेदभाव का आरोप
IIT बॉम्बे में 3 महीने पहले ए़डमिशन लेने वाले बीटेक फर्स्ट ईयर के छात्र ने होस्टल से कूदकर जान दे दी। छात्र का शनिवार को पहला सेमेस्टर खत्म हुआ था, जिसके बाद रविवार को उसने आत्महत्या कर ली।

IIT Bombay: आईआईटी बॉम्बे के एक 18 वर्षीय छात्र की रविवार को बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से कूदने के बाद मौत हो गई। छात्र ने रविवार दोपहर पवई में संस्थान के परिसर में अपने हॉस्टल की इमारत से छलांग लगा दी थी। आत्मघाती कदम उठाने वाले छात्र से किसी तरह सा सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि एक चश्मदीद ने छात्र को हॉस्टल बिल्डिंग से कूदते हुए देखा था। इस मामले में मृतक छात्र के रूममेट्स के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल आत्महत्या का कारण जानने की कोशिश में जुटी है। दूसरी तरफ आत्महत्या के इस मामले में एक छात्र समूह ने आरोप लगाया है कि कैंपस में अनुसूचित जाति के छात्रों के साथ भेदभाव की वजह से उन्हें आत्महत्या के लिए प्रेरित किया गया था।
पुलिस के मुताबिक बीटेक का छात्र दर्शन सोलंकी अहमदाबाद (गुजरात) का रहने वाला था। उसने तीन महीने पहले एडमिशन लिया था। दर्शन के पहले सेमेस्टर के एग्जाम शनिवार को खत्म हुए थे। फिलहाल पवई पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि क्या पढ़ाई के दबाव में छात्र ने सुसाइड जैसा घातक बड़ा कदम उठाया है।
इधर, छात्रों के लिए एक नोट में संस्थान के निदेशक सुभासिस चौधरी ने कहा, "हमें आज दोपहर एक दुखद घटना में फर्स्ट ईयर के एक छात्र की मौत के बारे में सूचित करते हुए खेद है। पवई पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्र के माता-पिता को सूचित कर दिया गया है और वे हम छात्र की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि परिवार को इस नुकसान को सहन करने की शक्ति मिले।"
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications