Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्‍ट्र में अगर आज हुए चुनाव तो NDA और INDIA किसको लगेगा झटका? चौंकाने वाली आई सर्वे रिपोर्ट

Maharashtra Mood of the Nation C Voter Survey: लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्‍ट्र में भाजपा के नेतृत्‍व वाले NDA गठबंधन को तगड़ा झटका लगा था और कांग्रेस और INDIA गठबंधन ने बड़ी सफलता हासिल कर सबको हैरान कर दिया था। महाराष्‍ट्र और उत्‍तर प्रदेश ऐसे राज्‍य थे, जहां पर भाजपा को सीटों का भारी नुकसान हुआ था। जिसके कारण भाजपा पिछली दो बार की तरह अकेले दम पर केंद्र में दमदार सरकार नहीं बना सकी।

भाजपा को अपेक्षित सफलता नहीं जिसके चलते पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा को एनडीए गठबंधन में शामिल सहयोगी पार्टियों के सहयोग लेना पड़ा। वहीं अगर आज महाराष्‍ट्र में लोकसभा चुनाव हुए तो NDA और INDIA किसका पलड़ा रहेगा भारी? किसको अधिक सीटें मिलेगी? इसको जानने के लिए इंडिया टुडे ने जनता का मूड (Mood of the Nation) जानने के लिए सी वोटर सर्वे (C Voter Survey) किया, जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।

Maharashtra Mood of the Nation C Voter Survey

लोकसभा चुनाव में 2024 में किसको मिली थी कितनी सीटें?

पहले बता दें 2024 के लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन (कांग्रेस, शरद पवार एनसीपी, उद्धव ठाकरे शिवसेना) को महाराष्‍ट्र में में कुल 30 सीटें मिली थीं। जबकि महायुति (भाजपा, शिंदे शिवसेना,अजित पवार एनसीपी) को सिर्फ 17 सीटें मिलीं थी लेकिन छह महीने बाद हुए महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने बंपर जीत हासिल कर विपक्षी एवीए गठबंधन का सफाया कर दिया था।

अगर आज हुए चुनाव तो महायुति को मिलेगी कितनी सीटें?

वहीं अब लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई 2024 के बाद 8 महीने बाद जनता का मूड जानने के लिए ये सर्वे हुआ जिसमें महाराष्‍ट्र का मूड बदला हुआ नजर आया। अगर आज लोकसभा चुनाव हों तो महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन वाले महायुति गठबंधन को 39 से 41 सीटें मिल सकती हैं। जबकि इंडिया गठबंधन वाले विपक्षी महाविकास अघाड़ी को 7 से 9 सीटें ही मिल सकती हैं। सर्वेक्षण में यह बात कही गयी है. अकेले बीजेपी को देश में 281 सीटें मिल सकती हैं।

किस गठबंधन को मिलेंगी कितनी सीटें?

  • महायुति- 39 से 41 सीटें
  • महाविकास अघाड़ी (MVA)- 7 से 9 सीटें
  • अन्य - 0 सीटें

महाराष्‍ट्र में किसे मिलेंगे कितने फीसदी वोट?

  • महायुति - 53 प्रतिशत
  • महाविकास अघाड़ी (MVA)- 42 प्रतिशत
  • अन्य - 5 प्रतिशत

एक पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं?

  • बीजेपी- 26 सीटें
  • शिव सेना+राष्ट्रवादी- 14 सीटें
  • कांग्रेस- 4 सीटें
  • शिवसेना यूबीटी+राष्ट्रवादी एसपी- 4 सीटें

सर्वे पर गौर करें तो 2024 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की जनता द्वारा दिया गया वोट अब पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है. क्योंकि इससे पहले महाराष्ट्र की जनता ने महागठबंधन को तगड़ा झटका दिया था. लेकिन अब चुनाव हुए तो सर्वे से पता चलता है कि वे फिर से महायुति के साथ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+