Pooja Khedkar: ट्रेनिंग में VIP सुविधाएं मांगने वालीं IAS का इंटरव्यू VIDEO वायरल, अब संपत्ति विवाद में फंसीं
IAS Pooja Khedkar Interview Video: VIP सुविधाएं मांगने पर ट्रेनिंग पूरी होने से पहले ट्रांसफर की वजह से चर्चा में आईं महाराष्ट्र कैडर की महिला आईएएस अधिकारी डॉ. पूजा खेडकर का अब एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिससे उनकी निजी जिंदगी की दर्दभरी कहानी भी बयां हो रही हैं।
आईएएस पूजा खेडकर का यह 28 सेकंड का वायरल वीडियो एक नामी कोचिंग संस्थान के मॉक इंटरव्यू का है, जिसमें रिटायर्ड आईएएस व चीफ एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एमएस डागुर उनका इंटरव्यू लेते हुए सवाल पूछते हैं कि 'आपके पिताजी बैंक में काम करते हैं या कहीं और?

ias pooja khedkar net worth
मॉक इंटरव्यू के दौरान 'पिताजी की नौकरी' के सवाल के जवाब में पूजा खेडकर कहती हैं कि उनके पिता बैंककर्मी नहीं बल्कि सिविल सेवक हैं। तब उनसे दूसरा सवाल पूछा जाता है कि पिता सिविल सेवक होने के बावजूद आपने जीरो इनकम लिखी है। कोई तनखवाह नहीं बताई?
पिता की जीरो इनकम दिखाने के सवाल पर पूजा खेडकर जवाब देती हैं कि दरअसल उनके माता-पिता साथ नहीं रहते। वे अलग-अलग रहते हैं। उनके उनका कोई सम्पर्क नहीं है। इसलिए जीरो इनकम दिखाई है।
पूजा खेडकर के वायरल वीडियो को महाराष्ट्र के जाने माने पत्रकार Ashish Jadhao ने सोशल मीडिया प्लेटफॉम x पर शेयर करते हुए लिखा है कि ' आईएएस अधिकारी डॉ. पूजा खेडकर मामले की जांच होनी चाहिए क्योंकि यूपीएससी/एमपीएससी उम्मीदवारों में भारी गुस्सा है। अब यह वीडियो क्लिप (उनकी कोचिंग अकादमी द्वारा लिए गए उनके मॉक इंटरव्यू की) सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अगर वह जो कह रही हैं वह सच है, तो शायद वह भी क्रीमीलेयर की स्थिति से बच गई होंगी। नोट: यह क्लिप राज्य के यूपीएससी उम्मीदवारों के बीच वायरल है।'

आईएएस पूजा खेडकर को पुणे से वाशिम ट्रांसफर
- यूपीएससी 2023 बैच की आईएएस डॉ. पूजा खेडकर अभी महाराष्ट्र कैडर में ट्रेनिंग पर है।
- पूजा खेडकर पर आरोप लगे कि ट्रेनिंग के दौरान ये नखरे दिखाने लगीं। वीआईपी नंबर प्लेट, अलग से कैबिन और ऑडी कार की डिमांड कर रही थीं।
- विवाद बढ़ने पर महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने आईएएस पूजा खेडकर का पुणे से वाशिम ट्रांसफर कर दिया।
- वाशिम में पूजा खेडकर सुपर न्यूमेरी असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर सेवाएं देंगे। खेडकर का ट्रांसफर पुणे जिला कलेक्टर डॉ. सुहास दिवस के मुख्य सचिव को पत्र लिखने के बाद हुआ।
- पूजा खेडकर के ट्रांसफर आदेशों में लिखा गया है कि वे अपनी परिवीक्षा अवधि के शेष समय में वाशिम जिले में सुपर न्यूमेरी असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर काम करेंगी।
- उन्होंने पुणे जिला कलेक्टर कार्यालय से विशेष सुविधाएं मांगने के बाद विवाद खड़ा कर दिया था, जो एक परिवीक्षा अधिकारी के लिए अनुमत नहीं थीं।

कौन हैं डॉ. पूजा खेडकर आईएएस? (Who is Dr. Pooja Khedkar IAS?)
- पूजा खेडकर की मां महाराष्ट्र अहमदनगर जिले के भालगांव की सरपंच हैं।
- पूजा के दादा और पिता दिलीप खेडकर सिविल सेवा से रिटायर हुए हैं।
- PUJA MANORAMA DILIP KHEDKAR ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में AIR-821 हासिल की थी।
- यूपीएससी में पूजा खेडकर ने कुल 914 प्राप्त किए थे, जिनमें इंटरव्यू के 171 व लिखित परीक्षा के 743 अंक शामिल हैं।
- पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर ने वंचित बहुजन आघाड़ी के लिए महाराष्ट्र के अहमदनगर से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ा।
- दिलीप खेडकर ने चुनाव शपथ पत्र में नेटवर्थ 40 करोड़ रुपए बताई जबकि मॉक इंटरव्यू में पूजा संपत्ति जीरो बता रही।
- ऐसे में पूजा पर सवाल उठ रहे हैं कि 40 करोड़ की संपत्ति वाले शख्स की बेटी ओबीसी की गैर क्रीमी लेयर श्रेणी में कैसे आ गई?












Click it and Unblock the Notifications