मुंबई Marine Drive पर मानवता की मिसाल! लाखों की भीड़ के बीच कैसे निकली एंबुलेंस? देखें Video
ICC T20 विश्व कप जीतकर लौटी भारतीय क्रिकेट टीम का नरीमन प्वाइंट पर जोरदार स्वागत हुआ। टीम इंडिया की वापसी पर नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक प्रसिद्ध मरीन ड्राइव पर विजय परेड किया गया। इस दौरान जो तस्वीरें आईं वो वाकई चौंकाने वाली हैं। मरीन ड्राइव पर इकट्ठा हुए क्रिकेट प्रशंसक भीड़ ऐसी थी कि शायद वहीं पैर रखने तक की जगह ना रही हो, इस बीच एक रोड पर एंबुलेंस देख भीड़ ने जैसी मानवता दिखाई वो वाकई एक मिसाल है।
मुंबई में मरीन ड्राइव पर इकट्ठा हुए क्रिकेट प्रशंसक भीड़ ऐसी थी कि वहीं तिल रखने तक की जगह नहीं दिख रही। ये भीड क्रिकेट प्रशंसकों की थी, जो मरीन ड्राइव पर विजय परेड के लिए लिए मौजूद थी। यह परेड तब हुई जब भारत ने ICC T20I विश्व कप 2024 जीता। अब, मरीन ड्राइव के साथ भीड़ के विशाल समुद्र को प्रदर्शित करने वाला एक वीडियो एक्स पर साझा किया गया।

मुंबई मरीन ड्राइव पर भीड़ इतनी थी कि शायद पैर रखने तक की जगह ना बची हो। इस बीच एक रोड पर एंबुलेंस देख भीड़ ने जैसी मानवता दिखाई वो वाकई एक मिसाल है।
दरअसल, मरीन ड्राइव पर लोगों की भीड़ के बीच एक एंबुलेंस फंस गई। स्थिति ये थी की एक तरफ विकट्री परेड थी, जिसमें लाखों लोग शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर एंबुलेंस में मौजूद एक मरीज की जान। ऐसे में भीड़ ने परेड की गति को धीमा करते हुए एंबुलेंस को रास्ता दिया। इतना ज्यादा भीड़ के बावजूद एंबुलेंस का समस से अस्पताल पहुंचा एक बड़ी बात से कम नहीं है।
बता दें कि टीम इंडिया ने 29 जून को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को एक रोमांचक मुकाबले में मात दे दी। मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने इतिहास रचा। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर इतिहास रचते हुए ट्राफी अपने नाम कर ली। 13 साल बाद आईसीसी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भारत आई. इससे पहले साल 2011 में भारत ने 50 ओवरों का विश्व कप अपने नाम किया था। ऐसे में भारत पहुंचते ही टीम इंडिया का भव्य स्वागत हुआ। देर शाम विक्ट्री परेड के लिए मुंबई पहुंची टीम इंडिया का क्रिकेट प्रशंसकों ने बड़ी गर्मजोशी के साथ वेलकम किया।












Click it and Unblock the Notifications