गृहमंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर की हुई चेकिंग, महाराष्ट्र के हिंगोली में चुनाव आयोग का एक्शन, देखें VIDEO

Amit Shah Maharashtra: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। हिंगोली में उनके हेलीकॉप्टर की जाँच की गई है। अमित शाह का हेलीकॉप्टर जैसे ही हिंगोली में लैंड हुआ वैसे ही मौके पर चुनाव आयोग के अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर और उनके बैग की चेकिंग की। ज्ञात हो कि इससे पूर्व शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे और बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस का भी हेलीकॉप्टर चेक किया गया था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बताया कि महाराष्ट्र के हिंगोली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान उनका हेलिकॉप्टर चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा जांचा गया है । उन्होंने ट्वीट किया, "आज, महाराष्ट्र के हिंगोली विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनाव प्रचार के दौरान, मेरे हेलिकॉप्टर की जांच चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा की गई। भाजपा हमेशा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव व्यवस्था में विश्वास करती है और माननीय चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है।"

maharashtra news jpg

अमित शाह ने आगे कहा, "हम सभी को एक स्वस्थ चुनाव व्यवस्था में योगदान देना चाहिए और अपने कर्तव्यों को निभाना चाहिए ताकि भारत को दुनिया की सबसे मजबूत लोकतंत्र बना सके।"

उद्धव के बैग की जांच के बाद मचा था बवाल

यह घटनाक्रम शिवसेना (UBT) के नेता उद्धव ठाकरे द्वारा अपने बैग की जांच किए जाने को लेकर विवाद उठने के बीच आया है। एनसीपी (एनसीपी-एसपी) नेता सुप्रिया सुले ने इस घटना की आलोचना करते हुए इसे "गंदा राजनीति" करार दिया और कहा कि ठाकरे के बैग को दो बार चेक किया गया, जबकि सत्ता में बैठे नेताओं के बैग की इस तरह जांच नहीं की गई।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बैग भी चेक हुआ था

बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बैग पालघर पुलिस ग्राउंड हेलिपैड पर जांचा गया था। शिंदे विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पालघर पहुंचे थे, जहां चुनाव आयोग के अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से मुख्यमंत्री के बैग और हेलिकॉप्टर की जांच की।

चुनाव आयोग का आदेश

चुनाव आयोग ने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी नेताओं के हेलिकॉप्टर की जांच करने का निर्देश दिया था, ताकि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे। यह कदम चुनावों में किसी भी प्रकार के अनुचित प्रभाव या सत्ता के दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया गया है।

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनावी प्रचार अब तेज हो चुका है, जिसमें सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास आघाड़ी (MVA) दोनों चुनावी मैदान में सक्रिय रूप से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

यह भी पढ़ें पुष्कर मेले का स्टार बना 1500 किलो का भैंसा 'अनमोल', जी रहा है लग्जरी जीवन, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+