Mumbai Airport: 'एयरपोर्ट पर नीले बैग में बम है', मुंबई पुलिस और बम स्क्वाड एक्टिव, फर्जी निकला कॉल
Mumbai Airport News: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हवाई अड्डे पर बम होने की सूचना मिली। सूचना के बाद फौरन मुंबई पुलिस और बम स्क्वाड एक्टिव हो गई, जो तुरंत हवाई अड्डे पहुंची और जांच में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक एक शख्स ने फोन पर बताया कि एयरपोर्ट पर ब्लू रंग के बैग में बम रखा है, जिसके बाद मुंबई पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम ने एयरपोर्ट की तलाशी में जुट गई। हालांकि जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जांच के बाद बम होने का दावा झूठा निकला।

टर्मिनल-2 पर बम की दी थी सूचना
दरअसल, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कॉल आया जिसमें बम होने की बात कही गई थी। अधिकारियों के बताया कि कॉल में कहा गया कि टर्मिनल 2 में बम होने की सूचना दी गई थी, हालांकि जांच के बाद कॉल फर्जी साबित हुआ।
कॉल करने वाले की तलाश शुरू
मुंबई पुलिस ने बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक फर्जी कॉल की गई, जिसमें कहा गया कि हवाई अड्डे पर एक नीले बैग में बम है। मुंबई पुलिस अधिकारी और बम स्क्वाड टीम हवाई अड्डे पर पहुंची और जांच की गई, जांच के दौरान कुछ भी नहीं मिला। फिलहाल, पुलिस कॉल करने वाले की तलाश कर रही है।
'सीएम शिंदे से बात नहीं कराई तो मंत्रालय को बम से उड़ा दूंगा'
इससे पहले 31 अगस्त को मुंबई में स्थिति मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। एक कॉलर ने मंत्रालय में फोन किया और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात कराने की मांग की। ऐसे जब बात नहीं कराई गई तो उसने कहा कि मंत्रालय में बम रखा है। धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने पूरे मंत्रालय में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जांच में पता चला है कि गुमनाम शख्स ने अहमदनगर से फोन किया था।












Click it and Unblock the Notifications