महाराष्ट्र: 'उनका युग एक महान सबक', शिवाजी के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर बोले डिप्टी सीएम फडणवीस

छत्रपति शिवाजी के 350वें राज्याभिषेक पर रायगढ़ पहुंचे डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवाजी महाराज के युग से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

 Deputy CM Fadnavis

महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवाजी के युग को एक महान प्रेरणा बताया। साथ ही कहा कि उनसे सीखना चाहिए कि किस तरह से राज्य पर शासन करना चाहिए।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 350 साल पहले महान योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिंद स्वराज्य की स्थापना की थी। हम रायगढ़ किले में उनकी 350वीं वर्षगांठ मनाने के लिए खुद को भाग्यशाली मानते हैं।

फडणवीस ने कहा कि शिवाजी महाराज न केवल एक महान योद्धा थे, जिन्होंने बहादुरी से मुगलों का मुकाबला किया, बल्कि एक महान प्रशासन भी थे। वो एक दूरदर्शी राजा थे। ये हमारा कर्तव्य है कि हम स्वराज्य को सुशासन में बदलने के लिए उनके आदर्शों का पालन करें।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले कि चाहे वो क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए किलों का निर्माण हो या सूखे को कम करने के लिए सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण के लिए रक्षा रणनीति हो, शिवाजी युग एक महान सबक है कि कैसे देश और राज्य पर शासन करना चाहिए।

वहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज की 350वीं राज्याभिषेक वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी बात रख चुके हैं उन्होंने कहा कि शिवाजी का जीवन प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत था। छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस नई चेतना, नई ऊर्जा लेकर आया है। छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उस काल का एक अद्भुत और विशेष अध्याय है। राष्ट्रीय कल्याण और लोक कल्याण उनके शासन के मूल तत्व रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+