महाराष्ट्र में बालिकाओं के लिए मुफ्त शिक्षा की घोषणा कब होगी लागू? उच्च शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट
महाराष्ट्र सरकार ने बालिकाओं की मुफ्त शिक्षा देने का ऐलान किया था। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री ने चंद्रकांत पाटिल ने अब इसको लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा बालिकाओं की शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यही कारण है कि इस दौरान आठ लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा की गई।

मंत्री ने कहा लोकसभा और मुंबई में आचार संहिता लागू होने के कारण लड़कियों को फ्री शिक्षा देने की घोषणा से संबंधी सरकारी आदेश की घोषणा में देरी हुई। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने बताया इससे संबंधित प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी और सरकारी आदेश लागू किया जाएगा।
ये जानकारी उच्च शिक्षा मंत्री पाटिल ने महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण सभा पुणे द्वारा कसबा पेठ में याज्ञवल्क्य आश्रम के परिसर में बनाए जा रहे सांस्कृतिक भवन का भूमिपूजन समारोह दी।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप खर्डेकर, संगठन के मनोज तारे, प्रमोद चंद्रात्रे, जगदीश नागरकर, भाजपा नेता हेमंत रासने, स्वरदा बापट, पूर्व नगरसेविका मंजूश्री खड़केकर, गायत्री खड़के, पूर्व नगरसेविका राजेश येनपुरे उपस्थित थे।
पाटिल ने कहा कि पुणे पेठों का शहर है। इस शहर में कई संस्थाएं और संगठन सालों से अच्छे तरीके से समाज सेवा का काम कर रहे हैं। इनमें से कुछ संस्थान अपने शताब्दी वर्ष पूरे कर चुके हैं। कुछ संस्थान शताब्दी समारोह के कगार पर हैं। श्री शुलक यजु: शाखिया माध्यंदिन महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण सभा उनमें से एक है।












Click it and Unblock the Notifications