इस दिग्गज नेता की पत्नी हैं मशहूर एक्टर की बेटी, दो बच्चों के पिता बनने के बाद भी इस अभिनेत्री से कर बैठे इश्क
Raj Thackeray Love story : मार्च के महीने में सियासी पारा एकदम से उबल रहा है, जोड़-तोड़ की राजनीति जारी है, इसी क्रम में महाराष्ट्र से बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है क्योंकि आज सुबह मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है।

जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि राज ठाकरे एनडीए में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल चर्चाओं का दौर जारी है और इसी कारण राजठाकरे इस वक्त सियासी गलियारों, टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
कट्टर हिंदू नेता की छवि वाले राज ठाकरे अक्सर अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। महाराष्ट्र की राजनीति का बड़ा चेहरा राज ठाकरे एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा से लोगों के बीच में चर्चा का केंद्र रहती है।
14 जून, 1968 को जन्मे राज ठाकरे कभी शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के काफी करीब माने जाते थे, वो बाला साहेब के छोटे भाई श्रीकांत ठाकरे के बेटे हैं, उन्होंने सियासी दावपेंच अपने काका बाला साहेब से सीखी थीं और एक वक्त था जब उन्हें ही शिवसेना के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता था लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और फिर बाला साहेब से मतभेद के चलते राज ठाकरे ने शिवसेना छोड़ दी और अपनी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) का गठन किया।
राज ठाकरे की लव लाइफ भी काफी चर्चा में रही थी, उनकी पत्नी शर्मिला ठाकरे को ईश्वर ने नायाब खूबसूरती बक्शी है। वो अपने धांसू अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं, वो प्रसिद्ध मराठी रंगमंच कलाकार, फिल्म अभिनेता, निर्माता-निर्देशक मोहन वाघ की पुत्री हैं।
शर्मिला को राज ठाकरे पसंद करने लगे थे
कहा जाता है कि वो राज ठाकरे की बहन जयजयवंती की सहेली थीं। दोनों के परिवार वाले एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते थे। शर्मिला को राज ठाकरे पसंद करने लगे थे और एक दिन उन्होंने अपने घरवालों को भी ये बात बोल दी, घरवालों को भी शर्मिला पसंद थीं और इस तरह से दोनों लोगों की शादी की बात आगे बढ़ी।
सोनाली बेंद्रे से था अफेयर? जमकर मचा था शोर
एक मराठी इंटरव्यू में शर्मिला ठाकरे ने कहा था कि 'वो राज ठाकरे के आक्रामक रवैये से वाकिफ थीं लेकिन उनकी सच्चाई और आत्मविश्वास ने उन्हें बहुत प्रभावित किया था।' सियासी गलियारों के इस पावर कपल को दो बच्चे हैं, बेटा अमित और बेटी उर्वशी। लेकिन इस शादीशुदा कपल के बीच में एक बार एक तूफान भी आया था, कहा जाता है कि शादीशुदा राज ठाकरे को बॉलीवुड की खूबसूरत मराठी बाला सोनाली बेंद्रे से प्यार हो गया था।
सोनाली बेंद्रे को राज ठाकरे के ही कारण बॉलीवुड में एंट्री मिली?
कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मराठी बाला सोनाली बेंद्रे को राज ठाकरे के ही कारण बॉलीवुड में एंट्री मिली थी, हालांकि इस बात की पुष्टि कभी नहीं हुई। सोनाली ने साल 1994 में फिल्म 'आग' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।
सोनाली ने जीता बेस्ट न्यूकमर का फिल्मफेयर अवॉर्ड
जिसमें उनके हीरो गोविंदा था, हालांकि फिल्म तो नहीं चली लेकिन सोनाली ने अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया था। उन्होंने इस फिल्म के लिए बेस्ट न्यूकमर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था। इसके बाद सोनाली का फिल्मी करियर तो चल निकला और इस दौरान उनके और राज ठाकरे की मोहब्बत के चर्चे भी काफी होने लग गए थे।
राज ठाकरे शादीशुदा और दो बच्चों के पिता थे तब
कहा जाता है कि दोंनो शादी करने के लिए भी रेडी थे लेकिन बाला साहेब ने राज ठाकरे को ये शादी करने से रोका था। बाला साहेब ने कहा था कि 'राज ठाकरे शादीशुदा और दो बच्चों के पिता हैं और ऐसे में उनका परिवार को छोड़कर सोनाली से शादी करना पार्टी और उनकी इमेज के लिए बुरा हो जाएगा', जिसके बाद राज ठाकरे और सोनाली का रिश्ता टूट गया, हालांकि आज तक इस अफेयर की पुष्टि नहीं हुई। सोानाली ने बाद में फिल्ममेकर गोल्डी बहल से शादी कर ली और दोनों आपस में काफी खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications