Mumbai Rains: मुंबई में मूसलाधार बारिश, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
Mumbai Rains: मुंबई में दो दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश से लोग परेशान हो गए हैं। लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए बीएमसी ने बड़ा फैसला किया है।
छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने मुंबई महानगर के सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों को कल बंद रखने का फैसला किया है।

बीएमसी ने कहा कि नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को 20 जुलाई यानी कल के लिए बंद कर दिया गया है। भारी बारिश में स्कूल आने में बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
रायगढ़ के जिला कलेक्टर योगेश म्हासे ने घोषणा करते हुए कहा कि यहां भारी बारिश के मद्देनजर जिले के सभी स्कूल और कॉलेज कल बंद रहेंगे।
Recommended Video
बता दें कि मौसम विभाग ने पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए 'रेड' अलर्ट लागू किया है। जिसके चलते दोनों जिलों में आज सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद किया गया है। तो वहीं मुंबई और रत्नागिरी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारी है। भारी बारिश के चलते मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है।
हालांकि, भारी बारिश के कारण बेस्ट की बस सेवाओं में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। वहीं, सेंट्रल रेलवे से कई ट्रेनें लेट चल रही हैं जिससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है। IMD का कहना है कि महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में 22 जुलाई तक भारी बारिश होगी। इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- Orange Alert in Mumbai:' मुंबईवासी रहें अलर्ट', महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका












Click it and Unblock the Notifications