Orange Alert in Mumbai:' मुंबईवासी रहें अलर्ट', महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका
Orange Alert in Mumbai: दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा और उत्तराखंड में भारी बारिश ने जमकर उत्पात मचाया है अभी इन राज्यों के लोग बारिश से पैदा हुई समस्या से निजात भी नहीं पाए हैं कि मौसम विभाग का ताजा अपडेट लोगों को और परेशान करने वाला है क्योंकि मौसम विभाग ने मायानगरी मुंबई में आज और कल भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है और इसलिए उसने यहां पर Orange Alert जारी किया है।

आईएमडी ने साफ शब्दों में कहा है कि मुंबई में इस पूरे हफ्ते बारिश का दौर जारी रहेगा। उसने मुंबई में आज के लिए Orange Alert और कल से लेकर पूरे हफ्ते के लिए Yellow Alert जारी किया है। जबकि महाराष्ट्र के दूसरे जिलों जैसे कि रायगढ़, पालघर और ठाणे में भी भारी बारिश होने की आशंका बनी हुई है और इसलिए यहां भी अलर्ट जारी किया गया है।
सभी को काफी सतर्क रहने की जरूरत
मालूम हो कि मुंबई में सोमवार को भी काफी बारिश हुई है, जिसकी वजह से तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस महीने अब जमकर यहां पर बारिश देखने को मिलेगी इसलिए सभी को काफी सतर्क रहने की जरूरत है।
बीते 24 घंटों में मुंबई में इतनी हुई बारिश
- चेंबूर में 70.5 मिमी
- कोलाबा में 106.0 मिमी
- सांताक्रूज़ में 119.9 मिमी
- विद्याविहार में 106.5 मिमी
- सीएसएमटी में 111 मिमी
- माटुंगा में 74 मिमी
- सायन में 91 मिमी
इन जगहों पर आज भी काफी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा है कि मुंबई की तरह पालघर में भी भारी से बहुत ज्यादा तेज बारिश हो सकती है इसलिए यहां पर भी Orange Alert जारी किया है। तो वहीं ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और धुले में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है तो वहीं रायगढ़ और रत्नागिरी में Yellow Alert जारी है।
यहां भी होगी बारिश
केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि दिल्ली, उत्तराखंड , हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं आज उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा जैसे राज्यों में बादल के बरसने के आसार हैं, जिनके लिए चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications