महाराष्ट्र सरकार इंटरनेशनल फोरम से एमओयू पर श्वेत पत्र जारी करेगी, क्षेत्रीय विकास पर करेगी फोकस

महाराष्‍ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने घोषणा है कि उद्योग विभाग एक डिटेल श्‍वेत पत्र पब्लिश करने वाला है। जिसमें सहमति पत्रों, उनके कार्यान्वयन की स्थिति और इसमें शामिल क्षेत्रों के बारे में पूरी जानकारी होगी।

इसके साथ ही मंत्री ने बताया इस वर्ष अकेले दावोस में 372 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। नवी मुंबई में एक महत्वपूर्ण रत्न और आभूषण पार्क परियोजना शुरू होने वाली है, जो ऑरिक सिटी में दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे के शेंद्रा और बिडकिन औद्योगिक क्षेत्रों में चल रही औद्योगिक पहलों का पूरक है।

Uday Samant

ये बात महाराष्‍ट्र सरकार के उद्योग मंत्री सामंत ने महाराष्ट्र विधान परिषद के हाल ही में हुए सत्र के दौरान, कांग्रेस एमएलसी अभिजीत वंजारी ने दावोस जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के संबंध में अधिक पारदर्शिता की मांग करने पर जवाब देते हुए कही।

दरअसल, एमएलसी वंजारी, विपक्ष के नेता अंबादास दानवे और शिवसेना यूबीटी एमएलसी सचिन अहीर ने औरिक सिटी और विदर्भ में खाली एमआईडीसी भूखंडों सहित अधूरे वादों के बारे में चिंता व्यक्त की।

सामंत ने बताया उन्‍होंने निवेश को साकार करने में आने वाली चुनौतियों को पहचाना, विशेष रूप से ऊर्जा विभाग के भीतर मुद्दों को ध्यान में रखते हुए जहां महत्वपूर्ण सहमति पत्र अधूरे रह गए। उपसभापति नीलम गोरहे ने चुनावों से पहले श्वेत पत्र को समय पर जारी करने का आग्रह किया।

महाराष्‍ट्र सरकार के मंत्री ने बताया सरकार एमएसईबी परियोजनाओं के लिए ऑरिक सिटी में प्रमुख स्थलों को आरक्षित करने और वालुज, चितेगांव, शेंद्रा और बिडकिन में एमआईडीसी के बीच आंतरिक परिवहन संपर्क में सुधार करने की योजना बना रही है।

मंत्री ने बताया उनकी सरकार जल्द ही ऑरिक सिटी को 980 किलोमीटर लंबे समृद्धि राजमार्ग से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करेंगे ताकि व्यवसायों के लिए रसद बढ़ाई जा सके।

इसके अलावा दक्षिण कोरियाई समूह हुंडई के पुणे में 4,000 करोड़ रुपये के निवेश से महाराष्ट्र में औद्योगिक विकास और रोजगार की संभावनाओं को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+