महाराष्ट्र सरकार ने सोलापुर के हिराज में पहला रेशम खरीद-बिक्री और प्रोसेसिंग सेंटर खोला, किसानों को होगा लाभ
महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार हर वर्ग को लाभान्वित कर उनके जीवन को बेहतर बनाने के प्रयास में निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में तूती यानी शहतूत की खेती (Mulberry Cultivation for silk farming) करने वाले किसानों के लिए बड़ी पहल की है।
महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने सोलापुर जिले के हीराज में महाराष्ट्र के पहले रेशम खरीद-बिक्री और प्रोसेसिंग सेंटर की शुरूआत की है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने इसका उद्घाटन किया।

मंत्री पाटिल ने कहा तूती ऐसी फसल है जो कम पानी पर अच्छा धन कमाती है और साल भर उत्पन्न होती है। सोलापुर और आसपास के क्षेत्रों में तूती की खेती बढ़ रही है। रेशम उद्योग के विकास के लिए सरकार कई योजनाओं को लागू कर रही है।
इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने किसानों से इसका लाभ उठाने और रेशम उद्योग के माध्यम से अपना आर्थिक विकास करने की अपील भी की।












Click it and Unblock the Notifications