मुकेश अंबानी के घर पर सजा गणपति बप्पा का दरबार, कई बड़ी हस्तियां पहुंची

उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया पर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुकेश अंबानी के घर पर कई राजनीतिक हस्तियों और बॉलीवुड हस्तियां पहुंच रही हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ मुकेश अंबानी के घर पहुंचे।

मुकेश अंबानी के घर पर राज ठाकरे भी भी समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। राज ठाकरे अपने पूरे परिवार के साथ यहां पहुंचे। इस दौरान उनके बेटे अमित ठाकुर भी उनके साथ नजर आए। इस कार्यक्रम में मुकेश अंबानी सफेद रंग के कुर्ता पायजामा में नजर आए। उन्होंने एक कत्थई रंग की सदरी पहनी है।

mukesh ambani

इसके अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियां भी मुकेश अंबानी के घर पर गणेश चतुर्थी के मौके पर पहुंचे। इसके अलावा हेमा मालिनी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंची। हेमा के साथ उनकी बेटी अहाना देओल, दामाद वैभव वोहरा नजर आए। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान, श्रद्धा कपूर, रणवीर सिंह, दीपिक पादुकोण भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंची।

कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों का स्वागत खुद नीता अंबानी कर रही थीं। वह यहां पहुंचे तमाम लोगों को गणेश चतुर्थी की बधाई दे रही थीं। वह हाथ जोड़कर मीडिया का भी स्वागत करती दिखीं। नीता अंबानी ने पीली रंग की साड़ी पहन रखी थी, जिसमे वह बहुत खूबसूरत नजर आ रही।

इस मौके पर मुकेश अंबानी ने अपने पूरे परिवार के साथ गणपति बप्पा की आरती की। अंबानी के घर पर आयोजित गणेश उत्सव की खासियत यह है कि इसमे मेक इन इंडिया की झलक देखने को मिली।

इस कार्यक्रम को लेकर रिलायंस की ओर से एक विज्ञप्ति जारी करके जानकारी दी गई थी। इसमे कहा गया है कि गणेश चतुर्थी के समारोह में पोशाक, सजावट, तकनीक, कपड़े से लेकर फूल तक हर चीज में मेक इन इंडिया की झलक देखने को मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+