महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस की नक्सलियों के साथ मुठभेड़, 26 नक्सली को मार गिराया

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शनिवार को पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस मुठभेड़ की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि शनिवार की सुबह मुंबई से 920 किलोमीटर दूर जिले के ग्यारहबत्ती वन क्षेत्र के धनोरा में शनिवार की सुबह पुलिस की टीम नक्सलियों की तलाश अभियान में गई थी, जहां मुठभेड़ हो गई।

gadhchirauli encounter four naxali killed

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक सूचना के मुताबिक नक्सलियों ने पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें 26 नक्सलियों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ जारी है। बता दें कि देश के अलग-अलग राज्यों में नक्सलियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान तेजी से चलाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में बीते शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां पुलिस ने शुक्रवार को चांडिल एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा उर्फ मनीष उर्फ बुढ़ा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसकी पत्नी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। दरअसल, नक्सली प्रशांत बोस अपनी पत्नी के साथ इलाज कराने चांडिल के एक अस्पताल में आया था। सूत्रों के मुताबिक चांडिल से इलाज कराकर वह एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर पश्चिम बंगाल की तरफ भाग रहा था।

Recommended Video

    Manipur Terrorists Attack: CO Viplav Tripathi समेत 5 जवान शहीद, 2 और की मौत | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि शनिवार को मणिपुर में सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया है। इस हमले में असम राइफल्स यूनिट के एक कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी समेत कई अन्य जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा इस हमले में कर्नल की पत्नी और बेटा की मौत हुई है। यह घटना चुराचांदपुर जिले के सिंघट इलाके में हुई है। मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह इस हमले की निंदा की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+