Video: उड़ान भरते ही एयर एंबुलेंस का निकला पहिया, मुंबई एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
मुंबई, मई 06। कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नागपुर से हैदराबाद जा रही एक नॉन-शेड्यूल फ्लाइट को मुंबई के रूट पर भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नागपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान भरते ही विमान का पहिया निकलकर धरती पर गिर गया। इस बात की जानकारी मिलते ही फ्लाइट रूट पर फुल इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई। अनचाही दुर्घटना से बचने के लिए नागपुर-हैदराबाद फ्लाइट को मुंबई की तरफ डाइवर्ट कर दिया गया था। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक विमान एक एयर एंबुलेंस था जो मरीज को लेकर हैदराबाद जा रहा था।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एयर एंबुलेंस के चारों तरफ दमकलकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। गुरुवार देर रात हुए इस हादसे में पांच लोगों की जान बच गई है। दरअसल, एयर एंबुलेंस ने जैसे ही मरीज को लेकर नागपुर से उड़ान भरी तो उसका पहिया अलग होकर जमीन पर गिर गया। इसके तुरंत बाद विमान की लैंडिंग के लिए फुल इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई। विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक उतारा गया है।
यह भी पढ़ें: यूनाइटेड एयरलाइंस ने दिल्ली के लिए सभी फ्लाइट की रद्द, RT-PCR टेस्ट करने की बात पर विमान खाली ले गए NYC
क्रैश लैंडिंग की आशंका के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर अग्निशमन दल के सभी कर्मचारी पहले से ही तैयार थे। पायलट ने जैसी ही विमान की लैंडिग कराई उसपर फोम डालकर आग लगने से बचाया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विमान में एक मरीज, दो पैरामेडिकल स्टाफ और दो क्रू मेंबर सवार थे। विमान का पहिया निकलने के बाद उसके पेट के बल लैंडिग की आशंका थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान एक तरफ को झुका हुआ है। छत्रपति शिवाजी महराज इंटनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने विमान के सेफ लैंडिंग की पुष्टि की है।












Click it and Unblock the Notifications