यूनाइटेड एयरलाइंस ने दिल्ली के लिए सभी फ्लाइट की रद्द, RT-PCR टेस्ट करने की बात पर विमान खाली ले गए NYC

यूनाइटेड एयरलाइंस ने दिल्ली के लिए सभी फ्लाइट की रद्द, RT-PCR टेस्ट करने की बात पर विमान खाली ले गए NYC

नई दिल्ली, 24 अप्रैल: यूनाइटेड एयरलाइंस ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के लिए अपनी सभी फ्लाइट रद्द कर दी हैं। शुक्रवार (23 अप्रैल) को दिल्ली एयरपोर्ट पर जब यूनाइटेड एयरलाइंस के स्टाफ को कोरोना आरटी-पीसीआर (RT-PCR) टेस्ट करने को कहा गया तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद बिना यात्री के वे अपने विमान को लेकर वापस न्यूर्याक सिटी चले गए। न्यूर्याक सिटी एयरपोर्ट पर दिल्ली से गई विमान बिना यात्री के गई। इसके कुछ ही समय बाद यूनाइटेड एयरलाइंस ने अगली सूचना तक दिल्ली की सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

united Airlines

यूनाइटेड एयरलाइंस के एक बयान में कहा है, ''हम भारत द्वारा कोविड-19 यात्रा नियमों पर स्पष्टता चाहते हैं। इसलिए हमने अपनी सेवा अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला किया है। हम अपने ग्राहकों को वैकल्पिक विकल्प प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द हमारी निर्धारित सेवा को फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं।''

हालांकि दिल्ली एयरपोर्ट से खाली विमान वापस ले जाने पर यूनाइटेड एयरलाइंस ने आधिकारिक रूप से कोई कारण नहीं बताया है। यूनाइटेड एयरलाइंस द्वारा फ्लाइट कैंसिल होने के यात्री को भेजे गए मैसेज में लिखा था, ''दिल्ली से अप्रैल 23 को आपकी यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट रद्द कर दी गई है क्योंकि भारत के अधिकारियों के साथ चल रही कोविड-19 यात्रा नियम पर बात करने की आवश्यकता है। हम इस मुद्दे को हल करने के लिए काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि इसे जल्दी सुलझा लिया जाएगा।''

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र की सरकार ने विदेशी फ्लाइटों के लिए नया नियम जारी किया था। जिसके तहत एयरलाइंस के उन सभी स्टाफ को आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना होगा, जो एयरपोर्ट से बाहर निगलेंगे या एयरपोर्ट पर कुछ वक्त रूकने वाला हैं। हालांकि जो फ्लाइटें फौरन रवाना होने वाली होती हैं उनके स्टाफ को टेस्ट करवाने से छूट दी गई है। लेकिन यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट जो खाली न्यूर्याक लौट गई, वो बाद में रवाना होने वाली थी। जिसका अर्थ है कि चालक दल और स्टाफ को विमान से उतरना होता और हवाई अड्डे से बाहर निकलना था। ऐसे में उन्हें टेस्ट करवाना होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+