पूर्व सांसद Kirit Somaiya ने की मैरिज रजिस्ट्रेशन नियमों में बदलाव की मांग, लव जिहाद को बताया बड़ा खतरा!
Kirit Somaiya On Love Jihad: पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने महाराष्ट्र में विवाह पंजीकरण से जुड़े नियमों में बदलाव की मांग की है। गुजरात में हाल ही में विवाह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बदलाव के ऐलान के बाद यह मुद्दा अब महाराष्ट्र की राजनीति में भी छा गया है। सोमैया ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर अंतर-धार्मिक विवाह के मामलों में सख्त प्रावधान लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे लव जिहाद के केस पर लगाम लगेगी।
बीजेपी नेता ने अपने पत्र में कहा है कि 'लव जिहाद' के मामलों को रोकने और लड़कियों की सुरक्षा के लिए मैरिज रजिस्ट्रेशन कानूनों में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को कानूनी ढांचे में बदलाव पर विचार करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि अंतर-धार्मिक विवाह के पंजीकरण से पहले संबंधित पक्षों के माता-पिता को जानकारी देना अनिवार्य किया जाए।

Kirit Somaiya ने की मैरिज रजिस्ट्रेशन कानूनों में बदलाव की मांग
गुजरात में बीजेपी सरकार ने विवाह पंजीकरण नियमों में बदलाव की घोषणा की है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया में माता-पिता को शामिल किया जाएगा। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने विधानसभा में नियम-44 के तहत इस फैसले की जानकारी दी थी। राज्य सरकार का कहना है कि यह कदम धोखाधड़ी से होने वाली शादियों और कथित लव जिहाद की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। किरीट सोमैया ने अपने पत्र में लिखा कि पिछले कुछ वर्षों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें लड़कियों को बहला-फुसलाकर विवाह किया गया।
उन्होंने सीएम को लिखे पत्र में दावा किया कि जैसे ही लड़कियां वयस्क होती हैं, उन्हें राज्य से बाहर ले जाकर विवाह करने के उदाहरण भी सामने आए हैं। सोमैया ने महाराष्ट्र सरकार से आग्रह किया कि गुजरात की तर्ज पर नियम बनाकर अंतर-धार्मिक विवाह के मामलों में पारदर्शिता और अभिभावकों की भूमिका सुनिश्चित की जाए।
Mumbai News: मुंबई में लव जिहाद का मुद्दा रहा है हावी
यह मुद्दा अब राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बन गया है। एक ओर इसे महिलाओं की सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है, तो दूसरी ओर व्यक्तिगत स्वतंत्रता और वयस्कों के विवाह अधिकारों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि महाराष्ट्र सरकार इस मांग पर क्या रुख अपनाती है। महाराष्ट्र की राजनीति में लव जिहाद का मुद्दा पहले भी हावी रहा है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications