शिवसेना को फिर झटका, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामदास कदम ने पार्टी से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली, 18 जुलाई। महाराष्ट्र में शिवसेना से अभी संकट के बादल छटे नहीं है। शिवसेना के 40 विधायकों की बगावत के बाद अब पार्टी के प्रमुख नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामदास कदम का भी पार्टी से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने अब शिवसेना से इस्तीफा दे दिया है। इसका साथ ही उन्होंने शंदे ग्रुप को समर्थन देने का ऐलान किया।

Ramdas Kadam and Uddhav Thackeray

महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के बाद भी शिवसेना में फूट जारी है। पार्टी में बगावत के बाद बचे 15 विधायकों में भी फूट नजर आ रही है। शिवसेना के प्रमुख नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामदास कदम ने भी अब पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी प्रमुख को भेज दिया है। बता दें कि उनके बेटे व दपोली विधायक योगेश पहले ही एकनाथ शिंदे का दामन थाम चुके हैं। शिवसेना विधायक रामदास

ये भी पढ़ें: GST New Rate: अरविंद केजरीवाल बोले- रोजमर्रा के उपयोग में आने वाले सामानों पर जीएसटी सही नहीं, वापस लें सरकार

सत्ता गंवाने के बाद शिवसेना लगातार कमजोर पड़ती जा रही है। 55 में से 40 विधायक बगावत कर चुके हैं। इसके बाद अब महाराष्ट्र के प्रमुख नेता रामदास कदम का अलग होना पार्टी को भारी नुकसान माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर शिंदे गुट मजबूत हो रहा है। कई शिवसेना नगरपालिका पार्षदों ने एकनाथ शिंदे को समर्थन देने की घोषणा की है। ऐसे शिवसेना पार्षदों में ठाणे, नवी मुंबई समेत कई महानगरपालिकाओं के पार्षद शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+