पूर्व किक्रेटर पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का पुणे के फ्लैट में पड़ा मिला शव
Maharashtra Pune News: महाराष्ट्र के पुणे शहर से एक दुख भरी खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सलिल अंकोला की मां का शव पुणे स्थिति फ्लैट में पड़ा मिला है। पुणे पुलिस द्वारा दी गई सूचना के अनुसार पूर्व किक्रेटर की मां के गले पर गहरी चोट के निशान हैं।
शुरूआती पुलिस जांच में फ्लैट में किसी के जबरन घुसने का सबूत नहीं मिला है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। वहीं पूर्व क्रिकेटर अंकोला ने अपनी दिवंगत मां की फोटो शेयर करते हुए अंतिम विदाई दी है।

नोट- पूर्व किक्रेटर ने सलिल अंकोला ने अपनी मां की ये फाेटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
फ्लैट में अकेली रहती थी पूर्व क्रिकेटर की मां
पुलिस द्वारा दी गई सूचना के अनुसार अंकोला की 77 वर्षीय मां पुणे के डेक्कन क्षेत्र में 14 नंबर की बिल्डिंग में अकेले रहती थी। जब उनकी नौकरानी काम करने पहुंची तब उसने देखा कि पूर्व क्रिकेटर की मां मृत पड़ी हुई। जिसके बाद उसने घर वालों और पड़ोसियों को सूचित किया।
इस मामले की पुलिस जांच कर रही है कि ये मामला हत्या का है या फिर क्रिकेटर की मां ने खुद अपने गले पर किसी चीज से वार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस डॉक्टर्स से भी इस मामले में जानकारी ले रही हैं।
पूर्व क्रिकेटर ने फोटो शेयर कर मां काे दी अंतिम विदाई
अपनी मां के निधन पर पूर्व क्रिकेटर ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा है "गुड बॉय मॉम।"
सलिल अंकोला का किक्रेट करियर
- लेफ्टहैंडर बॉलर
- 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलकर करियर की शुरूआत की थी
- 1996 में विश्वकप में इंडियन किक्रेट टीम का प्रतिनिधित्व किया था
- महाराष्ट्र मुंबई के लिए रणजी मैच खेले
- फर्स्ट क्लास के 54 मैच खेले
- 251 विकेट पूरे क्रिेकेट करियर में चटकाए
- 1997 में महज 27 साल की उम्र में किक्रेट जगत से ले लिया था संन्यास
एक्टिंग में भी अजमाई किस्मत
- किक्रेट से संन्यास लेने के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और कई टीवी सीरियल और बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आए।
{video1}












Click it and Unblock the Notifications