Video: मुंबई के एनजी रॉयल पार्क की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू
मुंबई, 28 फरवरी: मुंबई के रिहायशी इलाके में सोमवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना मुंबई के कांजुरमार्ग में एनजी रॉयल पार्क इलाके में हुई, जहां एक बहुमंजिला बिल्डिंग के ऊपर के फ्लोर पर आग लगने की खबर मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची 10 दमकल की गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी भी तरह की जानहानि की खबर नहीं मिली है।

जानकारी के मुताबिक आग लगने की घटना कांजुरमार्ग में एनजी रॉयल पार्क इलाके में लेवल 2 की है। आग 11 मंजिला इमारत के 9वीं और 10वीं मंजिल में लगी है। सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऊपर के फ्लोर में धुआं उठ रहा है। वहीं अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। बिल्डिंग से आग की लपटें साफ देखी जा सकती हैं।
वहीं आग पर दमकल की 10 गाड़ियों ने कड़ी मेहनत के बाद काबू पा लिया है। अब तक आग के कारणों का पता नहीं चला है। प्रारंभिक जानकारियों के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। समय पर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, वरना दूसरे घरों तक आग पहुंच सकती थी और बड़ा नुकसान हो सकता था। हालांकि समय रहते बड़ा खतरा टल गया। वहीं इस दौरान किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications