बिना हेलमेट और मास्क के बाइक चलाना पड़ा भारी, विवेक ओबेरॉय पर FIR दर्ज

विवेक ओबेरॉय ने बिना हेलमेट और मास्क के बाइक चलाते हुए अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसके बाद उनके खिलाफ एक्शन लिया गया।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय को वैलेंटाइन डे पर बिना हेलमेट और मास्क लगाए बाइक चलाना भारी पड़ गया। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने विवेक ओबेरॉय पर 500 रुपए का जुर्माना लगाने के साथ-साथ उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है। दरअसल बीते रविवार को विवेक ओबेरॉय ने अपने घर पर एक नई बाइक की डिलीवरी ली और इसके बाद बिना मास्क पहने और बिना हेलमेट लगाए ही अपनी पत्नी के साथ राइड पर निकल गए। यही नहीं, विवेक ओबेरॉय ने बाइक चलाते हुए अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए विवेक ओबेरॉय के ऊपर कानूनी कार्रवाई की।

vivek oberoi

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के कई जिलों के अंदर कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस प्रोटोकॉल को लेकर सख्ती बढ़ा दी है और साथ ही सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में मुंबई पुलिस ने विवेक ओबेरॉय पर ट्रैफिक नियम तोड़ने के अलावा, मास्क ना पहनने पर भी कार्रवाई की। विवेक ओबेरॉय के खिलाफ 500 रुपए का चालान मुंबई की सांताक्रूज ट्रैफिक डिविजन ने जारी किया है।

देखिए वीडियो:-

किन धाराओं में दर्ज हुआ विवेक ओबेरॉय पर केस
मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस गाइडलाइन का उल्लंघन करने के मामले में विवेक ओबेरॉय के खिलाफ जुहू पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया कि विवेक ओबेरॉय के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 (सरकारी विभाग द्वारा दिए गए विधिवत आदेश की अवहेलना), धारा 269 (जीवन के लिए खतरनाक बीमारी के फैलने में लापरवाही बरतना) और महाराष्ट्र कोविड-19 रोकथाम उपाय 2020 सहित मोटर व्हिकल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। धारा 188 और 269 के तहत दोषी पाए जाने पर 6 महीने की सजा या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+