सरकार के खिलाफ बयान पड़ा भारी, संजय राउत के खिलाफ केस दर्ज

महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ बयान देने की वजह से संजय राउत के खिलाफ मुंबई के नाका पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने संजय राउत के बयान का खुद से संज्ञान लिया है।

sanjay raut

FIR Against Sanjay Raut: उद्धव ठाकरे के खेमे वाली शिवसेना के नेता संजय राउत की मुश्किल एक बार फिर से बढ़ती नजर आ रही है। जिस तरह से राउत ने महाराष्ट्र सरकार को गैरकानूनी बताया था उसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है

पुलिस अधिकारी ने बताया कि संजय राउत के खिलाफ महाराष्ट्र के नासिक में पुलिस और आम जनता के बीच अपने बयान से कलह कराने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। यह केस मुंबई के नाका पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

संजय राउत के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 के तहत यह केस दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने संजय राउत के बयान का खुद से संज्ञान लिया ह और मुंबई के नाका पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

अधिकारी ने कहा कि संजय राउत ने अपने बयान में कहा था कि मौजूदा सरकार गैरकानूनी है, उनके आदेश का पालन नहीं किया जाना चाहिए। इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

संजय राउत ने कहा कि मैंने सिर्फ यही कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुझे लगता है कि यह सरकार गैरकानूनी है। अगर सरकारी अधिकारी सरकार के आदेश का पालन करते हैं तो वह गैरकानूनी होगा। लिहाजा अधिकारियों को अपने फैसलों की वजह से आने वाले समय में दिक्कत हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+