डिप्टी सीएम फडणवीस बोले- गारंटी एक ही है और वो है 'मोदी की गारंटी', कांग्रेस की गारंटी मतलब धोखा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस भाजपा प्रत्याशियों के क्षेत्र में जाकर जमकर प्रचार कर रहे हैं। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री फडणवीस गढ़चिरौली में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे।इस मौके पर देवेंद्र फडणवीस ने विपक्षी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कांग्रेस को मेरा इतना ही कहना है कि जो न्याय और गारंटी उसने कर्नाटक में दी थी उसका क्या हुआ? उन्होंने कहा कांग्रेस ने ऐसी ही गारंटी छत्तीगढ़ के लोगों को दी थी जहां पर पांच साल कुछ भी नहीं कर पाए जिस कारण वहां के लोगों ने उन्हें उठाकर फेंक दिया। ऐसे ही मध्यप्रदेश में भी जनता ने कांग्रेस के साथ किया
फडणवीस ने कहा लोगों को पता है कि गारंटी एक ही है और वो है 'मोदी की गारंटी' क्योंकि मोदी की गारंटी, गारंटी की भी गारंटी है।
इसके साथ ही चंद्रपुर में भाजपा प्रत्याशी सुधीरभाऊ मुनगंटीवार के प्रचार के लिए आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा मोदी सरकार में हर क्षेत्र में तरक्की हुई है अब भारत अपना हथियार खुद बनाता है। डिप्टी सीएम ने कहा चंद्रपुर में निवेश जिससे हजारों हाथों को नौकरी मिलेगी, करोड़ों का निवेश हुआ है जो लोगों को रोजगार देगा।












Click it and Unblock the Notifications