Lok Shahi-Rudra Exit Poll: महाराष्ट्र में MVA-महायुती के बीच दिख रही कड़ी टक्कर, किसे मिलेंगी कितनी सीटें?
Lok Shahi-Rudra Exit Poll: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की वोटिंग संपन्न हो चुकी है और एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। लोकशाही मराठी चैनल ने रुद्रा रिसर्च एंड एनालिटिक्स के साथ मिल कर एग्जिट पोल किया है। महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए लोकशाही मराठी और रुद्रा ने अपने अनुमान जारी कर दिए हैं। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए 145 के जादुई आंकड़े को पार करने की जरुरत है।
लोकशाही मराठी-रुद्रा के एग्जिट पोल के अनुसार इस विधानसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी और महायुति के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। जहां महा विकास अघाड़ी (MVA) को 288 में से 125 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है वहीं महायुति 128 से 142 सीट जीत सकती है।

महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर!
बात करें, पार्टी के अनुसार सीटों के अनुमान की तो लोकशाही मराठी-रुद्रा एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 80 से 85 सीटें, शिवसेना (शिंदे) को 30 से 35 सीट, एनसीपी को 18 से 22 सीट मिलने का अनुमान है। ये तीनों ही महायुति गठबंधन का हिस्सा हैं। वहीं, महा विकास अघाड़ी के घटक दलों में कांग्रेस को 48 से 55, शिवसेना (यूबीटी) को 39 से 43 और एनसीपी (एसपी) को 38 से 42 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।
इस एग्जिट पोल के अनुसार इस विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अपना खाता भी खोलती नजर नहीं आ रही है। वहीं, अन्य के खाते में भी कोई सीट जाती नहीं दिख रही।
महाराष्ट्र में 58.25 प्रतिशत वोटिंग
इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुल 58.25 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य की सभी 288 सीटों पर एक साथ 20 नवंबर को मतदान हुए हैं। वोटों की गिनती के साथ चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications